निक के अलावा इन 5 एक्टर्स के साथ रह चुका है प्रियांका का अफेयर

संक्षेप:

  • इन दिनों के प्यार में पागल है प्रियांका
  • अक्षय कुमार और शाहरुख खान से था अफेयर
  • इन दिनों मुबंई में निक से साथ है प्रियांका

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका अपने फिंरगी बॉयफ्रेंड निक जोसन को डेट कर रही है दोनों का कई बाद एक साथ देखा जा चूका है।ष इतना ही नहीं दोनों का ये रिश्ता काफी सीरियस हो गया है। प्रियंका इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ को मुंबई में है। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर आज एक इंटरनेशनल चेहरा बन चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा का ऑफस्क्रीन लाइफ में कई अलग-अलग एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है। इनमें से ज्यादातर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे थे। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी से जुड़े ऐसे ही कुछ मशहूर एक्टर्स के नाम जिनके साथ उनका नाम तो जुड़ा लेकिन कहानी आगे नहीं बढ़ सकी।

असीम मर्चेंट- असीम को प्रियंका का पहला बॉयफ्रेंड माना जाता है। कहा जाता है कि मॉडल असीम ने प्रियंका को इंडस्ट्री में जगह बनाने में बहुत सपोर्ट किया था लेकिन सन 2000 में जब वह मिस वर्ल्ड बनीं तो उन्होंने असीम को डिच कर दिया।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


अक्षय कुमार- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा खिलाड़ी कुमार के साथ फिल्म अंदाज, मुझसे शादी करोगी, वक्त और ऐतराज में इंटीमेट सीन दे चुकी हैं। इसी दौरान इनके बीच कुछ-कुछ होना शुरू हो गया। हालांकि इस बात की भनक अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लग गई और किस्सा वहीं खत्म हो गया।

शाहिद कपूर- जब इनकम टैक्स विभाग ने प्रियंका चोपड़ा के घर पर छापा मारा तो ऐसा कहा जाता है कि शाहिद कपूर ने उनकी बहुत मदद की थी। कुछ ही वक्त बाद दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी आने लगीं। हालांकि प्रियंका ने कभी भी इस बात को कुबूल नहीं किया लेकिन एक बार करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में उन्होंने यह जरूर कहा था कि एक वक्त वह उनकी गर्लफ्रेंड थीं।

शाहरुख खान- बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ चुका है ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख की पत्नी गौरी को शाहरुख के किसी भी एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर कोई आपत्ति नहीं होती है लेकिन जब उनकी प्रियंका के साथ करीबियों की खबरें आना शुरू हुईं तो उन्हें भी जलन होने लगी थी।

हरमन बावेजा- हरमन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ ही इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था कुछ मौकों पर इन दोनों को साथ देखे जाने के बाद इन दोनों के अफेयर की खबरें आम हो गईं। दुर्भाग्य से ये कहानी भी हरमन के करियर के साथ ही खत्म हो गई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।