बरेली की बेटी पंखुड़ी कुछ ऐसे बना रही मुंबई में अपनी पहचान
- न्यूज़
- Friday | 12th February, 2021
- entertainment
बरेली के मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी पंखुड़ी प्रियदर्शिनी मुंबई में बीते कई दिनों से संघर्ष कर रही हैं। वह स्टार प्लस के धारावाहिक ये हैं मोहब्ब्तें और जीटीवी के जोधा अकबर में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम भी कर चुकी हैं।
बरेली: बरेली की बेटी पंखुड़ी `दिल फकीरा` गीत के जरिए मायानगरी मुंबई में अपना मुकाम हासिल करने निकली है। अब तक अलग अलग प्रोडक्शन हाउस में काम कर चुकी पंखुड़ी ने यह गाना अपने प्रोडक्शन स्कॉटलाइट स्टार से ही बनाया है।
शुक्रवार को गाना रिलीज होने के बाद पंखुड़ी काफी उत्साहित थीं। बोलीं दूसरे के लिए बहुत काम किया अब अपने लिए करूंगी। बरेली के मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी पंखुड़ी प्रियदर्शिनी मुंबई में बीते कई दिनों से संघर्ष कर रही हैं। वह स्टार प्लस के धारावाहिक ये हैं मोहब्ब्तें और जीटीवी के जोधा अकबर में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम भी कर चुकी हैं।
इसके अलावा वह बालाजी टेलीफिल्म में बतौर सीनियर क्रिएटिव हेड काम किया है। वह बालीवुड में सफल होने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब उन्होंने बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर स्वतंत्र रूप से अपना पहला गाना दिल फकीरा बनाया है। इसमें बतौर एक्टर भावेन भानुशाली और समीक्षा सूद लिया है। गाने के जरिए उनकी लव केमिस्ट्री दिखाने का प्रयास किया है। इसे उदित सक्सेना ने गाया है। पंखूड़ी का यह वीडियो सांग शुक्रवार को सुबह 11 बजे रिलीज हुआ। यह यूट्यूब, हंगामा, ट्यूनर, गाना आदि एप पर भी है।
ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च
साहू गोपीनाथ इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य डा. मीरा प्रियदर्शनी की बेटी पंखुड़ी मुंबई में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्हें बरेली की संस्था सृजन के द्वारा करीब तीन वर्ष पहले बरेली गौरव सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है। शुक्रवार को पंखुड़ी के गाना दिल फकीरा रिलीज होने पर स्थानीय लोगों ने बधाइयां दी। साथ ही उनके गाने के हिट होने की दुआ भी मांगी।
पंखुड़ी प्रियदर्शनी अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए अब एक्टिंग कोर्स भी देने लगी हैं। उन्होंने मुंबई में ही एक्टिंग क्लास शुरू किया है। यहां वह अलग अलग क्षेत्रों से आने वाले युवाओं को ट्रेंड कर रही हैं। वह खुद यूपी से हैं तो यूपी के बंदों पर उनका खास ध्यान रहता है। बताती है कि जब कोई बरेली या यूपी से निकलकर मुंबई तक आता है तो उसके साथ एक संघर्ष होता है। वह चाहती हैं कि क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक प्रतिभावान हों सके।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।