ताजमहल गिरा दें तो 2019 का चुनाव जीत जाएंगेः आजम

संक्षेप:

  • आजम ने बीजेपी को दिया जबाव
  • कहा- ताजमहल गिरा दें 
  • तो 2019 का चुनाव जीत जाएंगे

बरेलीः सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मो.आजम खां ने कहा है कि भाजपा वाले ताजमहल गिरा दें तो 2019 का चुनाव जीत जाएंगे। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सहित भाजपा विधायक पर निशाना साधा।

गत दिनों ही आजम खां ने ताजमहल को लेकर रामपुर में बयान दिया था। उसी बयान को उन्होंने शुक्रवार को दोहरा दिया। उन्होंने कहा कि जो अपराधी हैं जानवरों को काटकर उनके मीट का कारोबार करते है तो ऐसे लोगों के बयान पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होने कहा कि बाबरी मस्जिद का मामला तो कोर्ट में चल रहा था, उसके बावजूद उसे गिरा दिया गया। ताजमहल का मामला तो कोर्ट में भी नहीं है और न ही सुरक्षा है। उसे गिराने में क्या दिक्क्त है। ताजमहल गिरा दिया तो 2019 का चुनाव जीत जाएगी भाजपा।

उन्होंने कटाक्ष के अंदाज में कहा कि भाजपा के लिए यह जीत का मंत्र होगा-ताजमहल गिरा लो अगली सरकार बन जायेगी। उसके बाद अलग अंदाज में ताजमहल पर आजम ने कहा कि गुलामी की हर निशानी को मिटा देना चाहिए,गिराना नहीं मिटा देना चाहिए। फिर कहा कि पूरी दुनिया में इस समय ताजमहल को लेकर बहस जारी है। ये कैसे लोग है। ये मोहब्बत की निशानी को मिटाना चाहते है। इन्हे मोहब्बत का क्या पता।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


शुक्रवार को शाहजहांपुर में युसुफ खां के आवास पर पहुंचे आजम खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल से सेल्फी लेने का मर्ज देश के बादशाह ने शुरू किया। देश का बादशाह बड़ी बड़ी बाते करते हैं। बड़े बड़े वायदे करने वाले देश के बादशाह ने रोजगार देने का वादा भी किया लेकिन पूरा नहीं किया। आजम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमे कोई ऐतराज नहीं है दिवाली खूब घूमधाम से मने। दिवाली रोशनी का त्यौहार है। अंधेरा दूर करता है।

छोटे बादशाह से यह कहना चाहते हैं और पूछना चाहते हैं कि ईद मनाने वालों के घरों को जलाकर रोशनी न की जाए। इस अवसर पर शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व विधायक प्रभुदयाल प्रभुदयाल वाल्मीकि, आदिल चौधरी,जफरउल्ला खां,मुमताज पठान आदि लोग मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles