2019 के लिए कांग्रेस ने खेला दाव, प्रियंका गांधी राजनीति में उतरी

संक्षेप:

  • कांग्रेस ने प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का जनरल सेक्रेटरी किया नियुक्त 
  • प्रियंका गांधी  फरवरी 2019 से संभालेंगी जिम्मेदारी
  • मात्र 16 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था

2019 चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन ने पार्टी में महत्वपूर्ण फेरबदल किये हैं। कांग्रेस ने प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी ये जिम्मेदारी फरवरी 2019 से संभालेंगी। जानते हैं प्रियंका गांधी के बारे में वो खास बातें जो आप नहीं जानते होंगे।

1 मात्र 16 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था।
2 प्रियंका पति रॉबर्ट वाड्रा से 13 साल की उम्र में मिली थीं और उन्होंने ही रॉबर्ट की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था।
3 दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से प्रियंका ने साइकॉलोजी की डिग्री ली।
4. प्रियंका का स्वभाव पहले काफी गुस्सैल था लेकिन अब वो काफी शान्त स्वभाव की हो चकी हैं। प्रियंका का रोज नियम से 1 घंटे योग करना इसका सबसे बड़ा कारण है।
5. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रियंका को अपनी पढ़ाई-लिखाई घर से ही करनी पढ़ी। जिसकी वजह से उनकी सोशल लाइफ बहुत सिमट गई। उन्हें 24 घंटे गार्डस की निगरानी में रहना पड़ता था।
6. रॉबर्ट के साथ अपने रिश्ते को परिवार को बताने से पहले वो उनके साथ शादी से पहले 6 साल से साथ थी।
7. परिवार प्रियंका और रॉबर्ट की शादी के खिलाफ था लेकिन अपनी दादी की तरह ही वो भी अपने प्यार के लिए अड़ी रहीं और आखिर में परिवार को दोनों के रिश्ते के लिए मानना ही पड़ा।
8. रॉबर्ट और प्रियंका की शादी में केवल 150 मेहमानों को बुलाया गया था।
9. प्रियंका को कुकिंग, फोटोग्राफी के साथ पढ़ना बेहद पसंद है. बच्चों से खासा लगाव होने के कारण ही उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन के बेसमेंट में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी शुरू कराई जिसका प्रयोग अब हर रोज कई बच्चे करते हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles