Crime News: बदायूं में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद....

संक्षेप:

  • अनुसूचित जाति की पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म।
  • यह मामला सिविल लाइंस इलाके का है।  
  • 30 वर्षीय युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

बदायूं। इस कलयुग में हैवानियत ने सारी सीमा पार कर दी है। एक अनुसूचित जाति की पांच वर्षीय बच्ची से 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। यह मामला रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे सिविल लाइंस इलाके का है।         

हुआ यूं कि वह अपने खेत में गेहूं की बालियां बीन रही थी। कुछ दूरी पर उसके माता-पिता गेहूं काट रहे थे। इसी बीच आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद शोर पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के साथ गांव के अन्य बच्चे भी थे। इस दौरान उन बच्चों को प्यास लगी। वह नजदीक के ट्यूबवेल पर पानी पीने चले गए लेकिन बच्ची वहीं रही। इसी दौरान एक खेत में छिपे करीब 30 वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ वहीं गेहूं के खेत में दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, जब बच्चे लौटकर आए तो उन्होंने शोर मचाया।

इस पर ग्रामीण जुटे और आरोपी को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेजा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गुफरान पुत्र शफीक अहमद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है। वह खेत में कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा



 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।