फरहत नकवी ने की महिला काजी नियुक्त करने की मांग

संक्षेप:

  • फरहत नकवी ने की महिलाओं के हक के लिए ये मांग
  • शरिया अदालत का हर जिले में होना चाहिए गठन: फरहत नकवी
  • `मेरा हक` फाउंडेशन चलाती हैं नकवी

बरेली: `मेरा हक` फाउंडेशन चलाने वाली मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने महिलाओं के हक में महिला काजी नियुक्त करने की मांग की है।

मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने महिलाओं की समस्याएं निपटाने के लिए महिला शहर काजी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का उत्पीड़न रुकेगा। वह इसके लिए एक सम्मेलन का आयोजन करने जा रही हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिला सामाजिक कार्यकर्ता, विद्वान और पीड़ित महिलाएं हिस्सा लेंगी।

फरहत नकवी ने भी कहा कि शरिया अदालत का हर जिले में गठन होना चाहिए। इसमें महिला काजी होनी ही चाहिए। महिला काजी होने से महिलाओं का उत्पीड़न रुकेगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


उन्होंने कहा कि अगर सरकार 2019 में तीन तलाक पर कानून नहीं लाई तो मुस्लिम महिलाओं की आस टूट जाएगी। इसका खामियाजा भाजपा को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। फरहत नकवी `मेरा हक` फाउंडेशन नाम से एक संस्था चलाती हैं। इसके माध्यम तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह से पीड़ित महिलाओं के लिए फरहत लड़ाई लड़ती हैं। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles