रायबरेली से सोनिया नहीं लड़ीं, तो हो सकती है प्रियंका की उम्मीदवारी

संक्षेप:

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला  सबसे बड़ा दांव
  • प्रियंका के पार्टी में आने का असर पूरे प्रदेश में पड़ेगा
  • प्रियंका गांधी को कांग्रेस रायबरेली सीट से भी उतार सकती है

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव घोषित कर दिया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। यूं तो प्रियंका गांधी पहले से ही रायबरेली और अमेठी में सोनिया और राहुल के लिए प्रचार करती आईं हैं। लेकिन अब सीधे तौर पर उनकी राजनीति में एंट्री हो गई है।ऐसे में 2019 का लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प व निर्णायक हो सकता है। लोकसभा चुनावों में हमेशा से उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम रही है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश का भार सौंपा जाना कांग्रेस की रणनीति को साफ-साफ दर्शाता रहा है।  हालांकि यह पहली बार है जब पार्टी में प्रियंका गांधी को औपचारिक पद दिया गया है, लेकिन पिछले कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रियंका गांधी पार्टी की तरफ से रणनीति तय करने और उम्मीदवारों का चयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा का चुकी हैं।

राहुल गांधी ने भी दावा किया था कि अभी लोग कांग्रेस पार्टी को हल्के में ले रहे हैं लेकिन 2019 का चुनाव वो पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे और सभी को सरप्राइज भी कर देंगे। प्रियंका के पार्टी में आने का असर पूरे प्रदेश में पड़ेगा। हांलाकि प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन इसका असर पूरे प्रदेश और आगामी लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा। ऐसा भी हो सकता है कि रायबरेली से सोनिया नहीं लड़ीं तो प्रियंका गांधी उम्मीदवार हो सकती हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस रायबरेली सीट से भी उतार सकती है। अभी तक यहां से उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी चार बार से सांसद हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles