झांसी: लड़की से छेड़छाड का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 3 गिरफ्तार

संक्षेप:

  • झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • वीडियो में लड़की से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे कुछ लड़के
  • मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार

झांसी- उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवकों की टोली एक लड़की से छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रही हैं। लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए उनसे रहम की भीख मांगती रह गई, लेकिन लड़कों को उस पर रहम नहीं आया और उसे खींचकर झाड़ियों के पीछे ले गए। यह वीडियो वायरल होने के संबंध में डीआईजी सुभाष सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा सभी पर सख्त कार्यवाही होगी।

जानकारी के मुताबिक, चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग पिछली 12 जुलाई की दोपहर को खाना देने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसे गांव का ही बाइक सवार युवक मिला। मां के पास छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। इसी बीच गांव के पास जंगल के रास्ते में कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद युवक छेड़खानी कर गाली गलौज करने लगे। साथ ही मारपीट का भी प्रयास किया।

कुछ देर के बाद युवक गाली-गलौज कर उसे झाड़ियों में खींच ले गए। इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया। सोमवार की शाम अचानक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जानकारी ली जाने लगी पता चला कि वीडियो चिरगांव थाना क्षेत्र में बना है। इसी बीच नाबालिक के पिता ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


डीआईजी सुभाष सिंह ने पुलिस अधीक्षक देहात कुलदीप नारायण, व सीओ मोंठ ठाकुरदीन पाल को भी मौके पर भेजा। देर रात चिरगांव पुलिस ने गांव के रहने वाले किशन व दो अज्ञात युवकों पर धारा 363, 354, 506 आईपीसी 701, 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अज्ञात युवकों व घटना की पड़ताल के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य साथियों की जानकारी जुटा कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles