प्रिंस और मेगन मार्कल के रिसेप्शन में ऐसे दिखी प्रियंका चोपड़ा

संक्षेप:

  • ऑफ शोल्डर स्पार्कल गाउन में प्रियंका बेहद नजर आई
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस लुक की तारीफें
  • प्रियंका चोपड़ा मेगन मर्केल को पिछले तीन सालों से जानती है

प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल की रॉयल वेडिंग में शिरकत करने वाली प्रियंका चोपड़ा एक मात्र बॉलीवुड स्टार रही है। वेडिंग में जहां प्रियंका चोपड़ा की फोटो से सोशल मीडिया अभी तक गुलजार है, वहीं अब इस रॉयल रिसेप्शन में भी प्रियंका बेहद कातिलाना अंदाज में नजर आईं। गोल्डन कलर के ऑफ शोल्डर स्पार्कल गाउन में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की तारीफें करते नही थक रहे हैं।

शादी में शामिल होने के साथ प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी मेगन और प्रिंस हैरी को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने रिसेप्शन के दौरान प्रियंका सिमर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा मेगन मर्केल को पिछले तीन सालों से जानती हैं। दोनों की बीच काफी दोस्ती हैं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की खूबसूरत फोटो अपलोड की है जिसमें प्रिंस मेगन का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही कैप्शन लिखा कि हर किसी की जिंदगी में कुछ देर को ऐसा लम्हा आता है जब वक्त ठहर जाता है आज ऐसा हुआ, मेरी दोस्त, आकर्षण, प्यार और खूबसूरती का प्रतीक बन गईं।

इस शादी के लिए तुम दोनों द्वारा किया गया हर चुनाव इतिहास बन जाएगा. प्रियंका ने आगे लिखा कि दुनिया इन चीजों को दिल से पसंद करती है, तुम्हारी इस फोटो के खुबसुरत पल का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद अपनी आंखों के सामने तुम दोनों के एक होता देखना मेरे लिए बहुत ही खुशी का पल है. मैं विश करती हूं की तुम दोनों हमेशा के साथ रहो और खुश रहो

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा 10 साल बाद एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर रही हैं। ऐसे में उनका सलमान खान के साथ फिल्म में काम करना उनके फैंस के लिए बहूत बड़ी खुशखबरी है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।