Royal Wedding पहुंची प्रियंका चोपड़ा, दिखा शाही अंदाज

संक्षेप:

  • फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस और हैट में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका ने लेवेंडर कलर का खूबसूरत ड्रेस में नजर आई
  • प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंध गए

आज पूरा ब्रिटेन रॉयल वेडिंग यानी प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी के लिए सज गया है। इस शादी में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी शरीक हुई। हर कोई को कयास लगा रहा था कि आखिर देसी गर्ल इस शाही शादी में किस अंदाज में नजर आएंगी। तो आपको बता और दिखा देते है कि आखिर किस लुक में प्रियंका चोपड़ा शाही शादी में पहुंची है।

प्रियंका चोपड़ा की इस शादी में शरीक होने की कई फोटो सामने आ गई है। फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस और हैट के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई। प्रियंका यहां विविएन वेस्‍टवुड के खूबसूरत ड्रेस में पहुंचीं। प्रियंका ने यहां लेवेंडर कलर का खूबसूरत ड्रेस पहना और यहां वह काफी खूबसूरत नजर आई हैं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


बता दें कि प्रियंका `फॉर्मर सूट्स` की स्टार और आज शाही दुल्‍हन बनने वाली मेगन मर्केल की काफी अच्‍छी दोस्‍त हैं और वह इस शादी में शामिल होने वाले महमानों की ए-लिस्‍ट में शामिल हुई हैं।

प्रिंस हैरी और अमेरिकी ऐक्ट्रेस मेगन मर्केल की शाही शादी हो चुकी है। ब्रिटेन के विंडसर कैसल में स्थित सेंट चार्ज चैपल चर्च में होने वाली इस शादी में सभी मेहमानों पहुंचे। शादी में हॉलीवुड के टॉप स्टार जॉर्ज क्लूनी अपनी पत्नी अमाल क्लूनी के साथ पहुंचे। तो फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम भी वाइफ विक्टोरिया के साथ नजर आए। टेलीविजन सेलिब्रेटी ओपरा विनफ्रे भी यहां पहुंची।

शादी में राजपरिवार का हिस्सा बनने के बाद मेगन मार्केल को भी डचेज ऑफ ससेक्स की उपाधि से जाना जाएगा। गौरतलब है कि मेगन शाही परिवार की पहली ‘डचेज ऑफ ससेक्स’होंगी, जबकि प्रिंस हैरी भी परिवार के इतिहास में दूसरे शख्स होंगे जिन्हें ड्यूक ऑफ ससेक्स कहा जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।