प्रियंका चोपड़ा का हाथ मांगने इंडिया आ रहे हैं निक !

संक्षेप:

  • प्रियंका निक को लेकर भारत आ रही है
  • प्रियंका की मां से मिलेंगे निक जोहन्स
  • निक प्रियंका से 10 साल छोटे है

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। इन दिनों दोनों को कई जगह पर एक साथ देखा गया है। हाल ही में प्रयिंका निक के कजिन की शादी में भी नजर आई थी। जहां दोनों ने जमकर एन्जॉय किया।

वहीं अब खबर आ रही हैं कि प्रियंका निक को लेकर भारत आ रही है, अपनी माँ से मिलवाने के लिए। जी हां, जल्द ही भारत प्रियंका की मां से मिलने आने वाले है और अनुमान यह लगाए जा रहे है कि वह प्रियंका का हाथ मांगने आ रहे है। जानकारी के अनुसार प्रियंका अपनी मां से निक को इस वजह से मिलवाने ला रही हैं क्योंकि उनकी मां उनकी जिंदगी की सबसे ख़ास इंसान हैं और अपने प्यार को रिश्ते का नाम देने के लिए उन्हें मां की मंजूरी चाहिए।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, प्रियंका मुंबई के वर्सोवा इलाके स्थित अपने नए फ्लैट पर एक ग्रैंड पार्टी रखेंगी। निक की मुंबई यात्रा के दौरान प्रियंका उन्हें अपने सभी दोस्तों से मिलवाना चाहती हैं और इसलिए मुंबई में इस पार्टी के जरिए वो उन्हें अपनी दोस्तों के सामने इंट्रोड्यूस करेंगी। निक का मुंबई विजिट काफी खास होने वाला है क्योंकि प्रियंका का दिल जीतने के बाद अब उन्हें उनकी मॉम मधु और उनके दोस्तों का भी दिल जीतना होगा। निक और प्रियंका की जोड़ी की जमकर तारीफें भी हो रही है। आपको बता दें कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।