क्या ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ मुंबई में है प्रियंका चोपड़ा?

संक्षेप:

  • अमेरिका से मुंबई लौट आई प्रियंका चोपड़ा  
  • वो अकेले लौटी हैं या किसी के साथ?
  • नए बंगले में एक पार्टी करना चाहती हैं प्रियंका

अमेरिका में शूटिंग के सिलसिले में लंबा वक्त बिताने के बाद प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौट आई हैं. लेकिन वो अकेले लौटी हैं या किसी के साथ, और वो शख्स कौन है जिसके साथ प्रियंका वापस लौटी हैं. सवाल बहुत सारे हैं और जवाब के नाम पर सिर्फ अटकले हैं. दरअसल, लंबे समय से निक और प्रियंका अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं. दोनों को अक्सर साथ वक्त बिताते देखा गया. जिसके लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि दोनों में कुछ चल रहा है.

अब जब प्रियंका के वापस लौटने की खबर है तो कहा जा रहा है कि प्रियंका अकेले नहीं बल्कि अपने दोस्त निक से साथ वापस लौटी हैं. एयरपोर्ट पर जब उनके तस्वीरें खींचने की कोशिश की गई तो दोनों ने इस दौरान कैमरामैन को पोज देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दोनों कुछ छिपा रहे हो.

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने नए बंगले में एक पार्टी प्लान करना चाहती हैं और इसीलिए वह निक के साथ मुंबई पहुंची है. प्रियंका की इस प्रॉपर्टी की कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपये है. सी फेसिंग यह बंगला, प्रियंका के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. बताया जा रहा है कि प्रियंका अपनी इस दोस्ती को सीरियस रिलेशन में बदलना चाहती हैं. हाल ही में इस बात का इशारा प्र‍ियंका ने निक जोनस के पापा को इंस्टा पर फॉलो करने के साथ दे दिया.

प्र‍ियंका को इंस्टा पर 24 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. लेकिन प्र‍ियंका निक जोनस के पापा को फॉलो करती हैं. प्रियंका ऑलरेडी निक की फैमिली से मुलाकात कर चुकी हैं और अब निक प्रियंका की मां से पर्सनली मुंबई मिलने पहुंचे हैं. बता दें, निक जोनस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं. उनकी उम्र 25 साल है. प्रियंका से उनकी मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी.

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।