Royal Wedding: शादी में शामिल होने लंदन पहुंची बरेली गर्ल प्रियंका चोपड़ा

संक्षेप:

  • प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल की रॉयल वेडिंग
  • शाही शादी में शामिल होने पहुंची प्रियंका
  • भारत में इन्‍हें मिला न्‍योता

बरेलीः प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त और ब्रिटेन के शाही परिवार की दूसरी बहू बनने जा रही मेगन मर्केल की शादी में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच गई हैं। मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी आज लंदन में होने जा रही है। इस शाही परिवार की शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मेगन मर्केल से मुलाकात एक इंटरनेशनल वुमेन इवेंट में हुई थी। बताया जाता है कि अब प्रियंका चोपड़ा और मेगन मोर्कल बेहद करीबी दोस्त हैं।

यह शाही शादी windsor castle ground london में स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में होगी और उसके बाद सेंट जॉर्ज हॉल में वेडिंग रिसेप्‍शन होगा। इस शादी के लिए कुल 600 मेहमानों को न्‍योता भेजा गया है जिनमें दुनियाभर की जानी मानी हस्‍त‍ियां शामिल हैं। भारत की बात करें, तो बॉलीवुड अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा को इस रॉयल वेडिंग का इनविटेशन मिला है।

प्र‍ियंका चोपड़ा के अलावा भारत की रहने वाली 23 साल की सुहानी जलोटा को भी इस शादी में शामिल होने का इनवाइट मिला है। फोर्ब्‍स मैगजीन की तरफ से जारी Queen`s Young Leader Award 2017 की विनर सुहानी Myna Mahila Foundation चलाती हैं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।