प्रियंका चोपड़ा ने मैक्सिम मैगजीन के लिए करवाया HOT Photo Shoot

संक्षेप:

  • प्रियंका बनी `हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट`
  • मैक्सिम मैगजीन के लिए कराया बोल्ड फोटोशूट
  • प्रियंका फिल्म "भारत" में नजर आएंगी

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके साथ ही प्रियंका अपने लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई हुईं हैं।

दरअसल, उन्होंने हाल ही में मैक्सिम मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसकी फोटो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अलग-अलग बोल्ड ड्रेसेसे पहने हुए बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनका सेक्सी अवतार देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


प्रियंका इस मैगजीन के कवर पर नज़र आने वाली हैं। इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें प्रियंका की टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एेसा पहली बार नहीं है कि उनकी हॉट तस्वीरें सामने आई हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

बता दें कि इस मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को `हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट` करार दिया है। उन्होंने प्रियंका की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर शुभकामनाएं भी दी थी। वैसे प्रियंका पाचंवी बार हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट बनी है। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म "भारत" में नजर आएंगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।