UP कांग्रेस का जिम्मा संभालेंगी प्रियंका गांधी, लोकसभा चुनाव में भरेंगी हुंकार

संक्षेप:

  • लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने चली नई चाल
  • प्रियंका गांधी यूपी से चुनाव मैदान में हुंकार भर सकती हैं
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस की भी कमान संभाल सकती है प्रियंका

UP: लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अब नई चाल चलने जा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाडरा लोकसभा चुनावों में यूपी से चुनाव मैदान में हुंकार भर सकती हैं। इसके साथ ही उनके हाथ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की भी कमान हो सकती है जो पहले कांग्रेस नेता राज बब्बर के हाथों में थी। अगर प्रियंका इस चुनाव में लड़ती हैं तो उनका राजनीति में पहला कदम होगा।

आपको बता दें कि प्रियंका इससे पहले चुनावी रैलियों को संबोधित करती नजर आई हैं, उन्होंने कभी भी चुनाव नहीं लड़ा है। इतना ही नहीं, प्रियंका के लिए चार विकल्पों पर विचार बनाया जा रहा है लेकिन अभी तक किसी पर मुहर नहीं लगी है,  इस तरह से साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रियंका के नाम से मैदान में आ सकती है। इस समय उत्तर प्रदेश की कमान कांग्रेस के नेता और अभिनेता राज बब्बर के हाथों में थी, लेकिन वह अब प्रियंका गांधी के हाथों में आ सकती है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


आपको बता दें कि राज बब्बर कई बार सांसद रह चुके हैं और पिछले लोकसभा चुनावों में उन्होंने गाजियाबाद से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें बीजेपी के नेता जनरल वीके सिंह से हार मिली थी। राज बब्बर के बाद इन्हें कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चीफ बनाती है तो देखना ये होगा कि प्रियंका गांधी कौन सी सीट पर चुनाव लड़ेगी। क्योंकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सीट अमेठी और रायबरेली तो पहले से ही उनके लिए हैं।

इस बार का लोकसभा का चुनाव काफी कड़ा होता नजर आ रहा है, जहां यूपी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले से सभी को चौंका दिया था। वहीं अब कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनावों में अपने तुरुप के पत्ते को खोलती हुई नजर आ रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles