सवा तीन किलो अफीम के साथ पुलिस ने सात तस्कर को किया गिरफ्तार
- अलीगंज और सिरौली पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार।
- मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज।
- आरोपी लंबे समय से अफीम तस्करी के धंधे में लिप्त।
बरेली- अलीगंज और सिरौली पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार कर सवा तीन किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में जेल भेजे जा चुके पूर्व प्रधान छत्रपाल का साथी किशनलाल भी शामिल है।
शुक्रवार को अलीगंज पुलिस ने कुंडलिया फैजुल्लापुर के रविंद्र को आधा किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा खट्टा निवासी विजय उर्फ विजइया, मटियर का चंद्रपाल व ओमप्रकाश, नौगवां ब्रह्मनान के अशोक और कस्बा अलीगंज के अशोक को ढाई-ढाई सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी लंबे समय से अफीम तस्करी के धंधे में लिप्त थे। इसके अलावा सिरौली पुलिस ने अफीम तस्करी में जेल जा चुके पूर्व प्रधान छत्रपाल के साथी किशनपाल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद की गई है।
अलीगंज और सिरौली पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार कर अफीम बरामद की है। इन आरोपियों की संपत्ति की भी जानकारी कराई जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।