सपा सदस्यता अभियानः बरेली जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

संक्षेप:

  • सपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक
  • बरेली जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर
  • बरेली की टीम बहुत प्रसन्नः शुभलेश यादव

बरेलीः समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी। समीक्षा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने की। इस समीक्षा बैठक बरेली जिले को प्रथम स्थान मिला है। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह और महिपाल सिंह जैसे दिग्गजों ने अभी तक सदस्यता अभियान में कोई सदस्यता नहीं की है और न ही स्वयं ही पार्टी की सदस्यता इस वर्ष ली है। इन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो संगठन कार्य में बरेली जिले को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक 2700 सक्रिय सदस्य बनाकर बरेली जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। हमने 39 लाख रुपये पार्टी फण्ड में सदस्यता शुल्क के रूप में आज जमा कर दिये।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली के कई दिग्गजों द्वारा सदस्यता अभियान में सहयोग न करने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की बात कही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव और महिपाल सिंह यादव तथा कई अन्य बड़े नेताओं ने न तो पार्टी के सदस्यता अभियान में कोई दिलचस्पी दिखायी है और न ही स्वयं की ही सदस्यता ली है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बरेली के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया बरेली की टीम बहुत प्रसन्न है। उसे अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की शाबाशी मिली है। जहां तक पार्टी नेताओं पर कार्रवाई की बात है, तो जो जैसा करेगा उसे वैसा मिलेगा।

बैठक में शुभलेश यादव के साथ महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व विधायक अताउर्रहमान, इस्लाम साबिर और शहजिल इस्लाम समेत अनेक नेता शामिल हुए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles