बरेलीः शहर में फैलाई गंदगी तो नगर निगम वसूलेगा 10 हजार का जुर्माना
- Shailendra
- Tuesday | 19th June, 2018
- local
- गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
- 10 हजार तक नगर निगम वसूले का जुर्माना
- आगामी बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
बरेलीः सड़कों पर गंदगी फैलानो वालों की अब खैर नहीं। नगर निगम कर रहा है शहर को गंदा करने वालों के जुर्माने की तैयारी। दरअसल आगामी बोर्ड की बैठक में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने का प्रस्ता रखने का फैसला लिया गया है।
इसके साथ ही बीते 11 साल में बढ़े मुहल्लों में मौजूदा टैक्स की दरें ही लागू रखने का प्रस्ताव भी इस बैठक में रखा जाएगा। नगर निगम ने पहले 21 जून को बोर्ड की बैठक रखी थी। इस दिन विश्व योग दिवस होने, 22 को गंगा दशहरा पड़ने के कारण बोर्ड की बैठक को 25 जून किए जाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में नगर निगम की ओर से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाने का है। शहर को स्वच्छ बनाने की मंशा से गंदगी फैलाने वालों पर दो सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक का जुर्माना डाला जाएगा।
ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी
इसके लिए नगर निगम की टीम चेकिंग करेंगी। लोगों से स्पॉट फाइन वसूल करा जाएगा। इससे लोगों की गलत आदतों पर लगाम लगेगी साथ ही निगम का राजस्व भी बढ़ेगा। नगर निगम ने 28 मार्च को टैक्स घटाने के लिए वर्ष 2007-08 की दरों को दस फीसद वृद्धि के साथ लेने का प्रस्ताव पास किया था।
इससे 2007 के बाद से अब तक बढ़े 69 नए मुहल्लों में टैक्स बढ़ गया। इस कारण इन मुहल्लों में वर्ष 2017-18 की दरें ही रखने की योजना निगम ने बनाई है। इसके लिए आगामी बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को भी नगर निगम रखेगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।