UP में बनेगी दुनिया की पहली सबसे ज्यादा रेल कोच बनाने वाली फैक्ट्री- रेलमंत्री

संक्षेप:

  • गोरखपुर के इलेक्ट्रिक लोको शेड का काम होगा शुरू
  • रायबरेली की फैक्ट्री में अब हर साल 3000 कोच बनेंगे
  • रेलमंत्री ने यूपी इंवेस्टर्स समिट में किया ऐलान

यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया। गांधी परिवार के क्षेत्र के रूप में पहचानी जाने वाली रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री में अब हर साल 3000 कोच बनेंगे। उन्होंने बहराइच से मैलानी मीटर गेज रेल लाइन को हेरिटेज लाइन में बदलने और गोरखपुर के इलेक्ट्रिक लोको शेड का काम तत्काल शुरू कराने का एलान किया।

गोयल ने सबसे पिछड़े जिलों में शामिल फतेहपुर में रेल पार्क और झांसी में कोच नवीनीकरण फैक्ट्री (कोच रिफर्बिशमेंट फैक्ट्री) स्थापित करने का एलान किया। वे सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ समिट को संबोधित कर रहे थे।

सबसे ज्यादा रेल कोच बनाने वाली दुनिया की पहली फैक्ट्री बनाएंगे
रेल मंत्री ने रायबरेली को लेकर एलान किया कि रेल कोच फैक्ट्री की क्षमता बढ़ाकर 3000 कोच की जाएगी। इतने कोचों का उत्पादन करने वाली यह दुनिया की पहली फैक्ट्री होगी। अभी इसकी क्षमता 600 कोच प्रतिवर्ष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव पर इस रेल कोच फैक्ट्री को मॉडर्न फैक्ट्री में बदला जाएगा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अगले वर्ष से 1000 कोच का उत्पादन शुरू होगा। 2019-20 में क्षमता बढ़ाकर 2000 जबकि 2020-21 में क्षमता 3000 कोच की जाएगी। 480 करोड़ की लागत से 2000 कोच तक के लिए काम शुरू हो जाएगा। 3000 कोच क्षमता तक ले जाने के लिए अतिरिक्त जमीन की व्यवस्था की जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles