विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में वोटर बढ़ाने पर होगा जोर
- न्यूज़
- Saturday | 23rd October, 2021
जासं,बस्ती: अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शामिल होकर अधिकाधिक नए मतदाता बनवाने की अपील की।
एक नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जाएगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा।
सात नवंबर,13 नवंबर, 21 नवंबर एवं 28 नवंबर इस अभियान की विशेष तिथियां हैं।
इस दिन बूथों पर मतदाता मेला आयोजित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग मतदाता बनने के पात्र होंगे।
20 दिसंबर तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।