शर्मनाक! 28 वर्षीय विवाहिता की झुलसने से मौत, दहेज हत्या का आरोप

संक्षेप:

  • 28 वर्षीय विवाहिता की झुलसने से मौत। 
  • मृतक महिला का शव घर के बरामदे में चारपाई पर अधजले हाल में पड़ा मिला। 
  • रेनू की 3 वर्षीय बेटी भी है।  

बस्ती: सोनहा। ऐसी संकट की घड़ी में इस तरह की खबर आना आश्चर्य कर देने वाली है। एक तरफ एक बहुत बड़ी संख्या इस जंग से लड़ रही है तो दूसरी ओर क्राइम की इस तरह की खबरें झकझोर देती हैं। यह घटना सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव के वाहिद चक मजरे की है। जहां दहेज को लेकर अपने घर की लक्ष्मी को जलाकर मार दिया गया। बीते शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय विवाहिता की झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची सोनहा थाने की पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, विवाहिता के पिता की तहरीर पति, ससुर और देवर पर मुकदमा दर्ज किया है।

रेनू की 3 वर्षीय बेटी भी है 

दरअसल पदारथ गौतम निवासी पेलनी थाना सोनहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपनी 28 वर्षीय बेटी रेनू गौतम का विवाह चार वर्ष पूर्व जोगिया पाठक गांव के वाहिद चक मजरा निवासी पिंटू गौतम के साथ की थी। ससुराल में आने के बाद कुछ दिन लोगों का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन उसके बाद से दामाद पिंटू, उसके पिता और भाई दहेज की मांग के लिए बेटी का उत्पीड़न करने लगे। इसकी शिकायत रेनू ने फोन से कई बार की थी। आरोप है कि इसी बात पर ससुराल के लोगों ने उसे मारकर जला दिया। रेनू की तीन वर्ष की एक बेटी मीनाक्षी भी है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


मृतक महिला का शव घर के बरामदे में चारपाई पर अधजले हाल में पड़ा मिला

घटना की सूचना पाकर मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रेनू का शव उसके घर के बरामदे में चारपाई पर अधजले हाल में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना सीओ रुधौली धनंजय कुमार कुशवाहा को भी दी। रेनू कैसे जली, इस बारे में जांच की जा रही है। सीओ रूधौली धनंजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जांच की जा रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles