बेगूसराय: मन-मुटाव के चलते पहले किसान को जबरन पिलाई शराब, फिर गोली मारकर की हत्या 

संक्षेप:

  • बखरी क्षेत्र में एक 55 वर्षीय  किसान की गोली मारकर कर हत्या।
  • घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
  • हत्या से पहले किसान को जबरन शराब भी पिलाई। 

 

 

बेगूसराय: बखरी। बखरी क्षेत्र में एक 55 वर्षीय मासूम किसान की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह मन-मुटाव बताया जा रहा है। हुआ कुछ यूं कि बिहार के बेगूसराय में रंजिश की वजह से बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले बदमाशों ने किसान को जबरन शराब भी पिलाई। घटना बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव की है। मृतक गांव के ही घोपेलाल महतो का 55 वर्षीय पुत्र सुरेश महतो बताया जा रहा है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। 

घटना के संबंध में यह जानकारी मिली है कि  पिछले कई दिनों से कुछ लोग शराब का सेवन नहीं करने वाले किसान सुरेश से मिलकर जबरन शराब पीने के लिए मजबूर कर रहे थे। शुक्रवार की रात भी करीब तीन-चार लोग उसे शराब पीने के लिए मजबूर कर रहे थे। नशे में धुत होने के बाद बदमाश उन्हें बहाने से पास के लीची बगान में लेकर चले गए। जहां गोली मारकर इनकी हत्या कर दी गई। जब यह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की गई। लोगों ने खून से लथपथ इनका शव लीची के बागान में देखा। घटनास्थल से अपराधियों का एक जूता और बाइक के ब्रेक का तार मिला है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इधर पुलिस घटना के तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है।


 

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.