हुनर हाट का उद्घाटन मुख्तार अब्बास नकवी ने किया, साथ ही कहीं ये कीमती बातें
- नकवी ने लोकल से वोकल बनने की बात भी कही
- हुनर हाट का उद्घाटन मुख्तार अब्बास नकवी ने किया
- इस कार्यक्रम में अनेक प्रकार के भोजन व सामान मौजूद रहे
भोपाल। भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में 27वें हुनर हाट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया, इसी के साथ उन्होंने एक कीमती बात भी कही उन्होंने कहा कि `हुनर ही इबादत` है। इसमें हर क्षेत्र के लोग हैं। देश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जहां से कारीगर नहीं हैं। दस्तकार और शिल्पकारों का बहुत ही अद्भुत संगम यहां दिखाई देगा।
हुनर हाट की तारीफ करते हुए कहा कि पहले इसे दिल्ली में शुरू किया। हुनर हाट में लोग बहुत बड़े पैमाने पर खरीददारी करते हैं। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड काल में भी हमने कहा कि आप काम बंद मत करो, जो भी आप बनाते हैं सब का सब आपका बनेगा और हुनर हाट में बिकेगा। भोपाल में जो हुनर हाट है मुझे यकीन है कि यह ऐतिहासिक होगा। इसमें 30 से ज्यादा शिल्पकार, दस्तकार मौजूद है। हुनर हाट में मौजूद मेरा गांव मेरा देश, यहां आपको देश के हर हिस्से का खाना मिलेगा। इनका स्वाद एक बार जरूर लेकर देखें।
इसी के साथ केंद्रीय मंत्री नकवी ने हुनर हाट में स्टॉल्स का मज़ा भी लिया और विभिन्न घर में बनी वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्टाल संचालकों से बातचीत की एवं विभिन्न कलात्मक वस्तुओं और उनकी कारीगरी के बारे में जाना।
ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम
भोपाल भी हुनरमंदों का शहर
हुनर हाट में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल भी हुनरमंदों का शहर है। हुनर की कद्र करना भोपाल जानता है। यहां हर मजहब के लोग हैं। मैं मध्यप्रदेश की जनता की ओर से आप सभी का स्वागत करता हूं। मौसम की वजह से तकलीफ हुई होगी। मैंने किसानों को आश्वस्त किया है फसलों का सर्वे करेंगे चिंता की कोई बात नहीं है। यहां हुनरमंदों के तरह—तरह के उत्पाद हैं। हमारे प्रधानमंत्री मैन ऑफ आइडियाज, कोरोना काल में आपदा में अवसर में बदलना जानते हैं। उन्होंने आत्म निर्भर भारत कहा तो हमने आत्म निर्भर मध्य प्रदेश की बात कही। लोकल से वोकल बिना कारीगरों, दस्तकारों, हुनरमंदों के नहीं बन सकता। हुनर हाट के कारण उत्पादों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। हुनर हाट शिल्पकारों को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के लोगों से अपील करना चाहता हूं देशभर से दस्तकार पधारे हैं आप उनकी कला देखने जरूर हुनर हाट आइए। आज से नहीं शताब्दियों पहले से हुनर हमारे हाथों में हैं। अपनी अकल से हमने ऐसे उत्पाद बनाए हैं कि लोग आश्चर्य करते हैं। कोरोना काल में ये हुनरमंद ही हमारे काम आए। जब हमें मास्क, पीपीई किट की जरूरत पड़ी तो हुनरमंद ही आगे आए। आगे भी हुनर हार्ट की तारीफों के फूल बांधते नज़र आए सीएम
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने चाय पी
हुनर हार्ट का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बैलगाड़ी में बैठे और साथ में फोटो खिंचवाई। बस यही नहीं, उन्होंने साथ में तंदूरी चाय भी पी। आपको बता दें कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे के उपलक्ष्य में आयोजित हुनर हाट में देश भर के छह सौ से ज्यादा शिल्पकार, दस्तकार और बुनकर शामिल हुए हैं। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देश के नामी गायक प्रस्तुति देंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.