हरे-भरे पेड़ों पर अब नहीं चलेगी कुल्हाड़ी, गोकाष्ठ से किया जाएगा अंतिम संस्कार

बिलासपुर।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम ने बेहतर काम करना शुरू कर दिया है।

लाकडाउन के दौर में जब कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ था तब महापौर रामशरण यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गर्स्वा, घुरवा व बाड़ी योजना की एक महत्वपूर्ण कड़ी गौठान के जरिए गोकाष्ठ निर्माण की योजना बनाई।इसके लिए अपने मद से राशि स्वीकृत कर मशीन की खरीदी कराई।

अब नगर निगम के गौठान में गोकाष्ठ का निर्माण शुरू हो गया है।

आने वाले दिनों में शहर के मुक्तिधामों में लकड़ी की जगह गोकाष्ठ से अंतिम संस्कार होगा।

गोकाष्ठ से अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी कराने के पीछे एक महत्वपूर्ण संदेश छिपा हुआ है।

पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ ही पेड़ पौधों की सुरक्षा भी प्रमुख कारण है।हरियाली बिछी रहेगी तो पर्यावरण अपने आप स्वच्छ रहेगा।

-->

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य बिलासपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।