चोरों ने मचाया आतंक, ज़ेवर समेत 22 हजार नकदी रकम चुराए   

संक्षेप:

  • दिलखुश सिंह ठाकुर गांव में किसान है।
  • सूने मकान को निशाना बनाया चोरों ने।
  • दो लाख 60 हजार के जेवर और 22 हजार नकदी रकम पार।

बिलासपुर। आए दिन चोरी की घटना घटती रहती है। ऐसी ही एक घटना किसान के घर हुई। कोटा क्षेत्र के घोरामार में रहने वाले दिलखुश सिंह ठाकुर(37 वर्ष) गांव में खेती-किसानी करते हैं। हाल ही में उन्होंने गांव में  नया मकान बनवाया है। घटना रविवार रात की है। जब चोरों ने उनके घर पर डाका डाला। खाली मकान देख कर जेवर और नगदी पैसों का किया सफाया। कोटा थाना क्षेत्र के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने ढाई लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। हुआ यूं कि रविवार की रात वे परिवार के साथ खाना खाने के बाद पुराने मकान में सोने चले गए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी देवकी अपने नए मकान में गई। इस दौरान सामने के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। इस पर उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। घर का ताला टूटा होने की जानकारी मिलने पर वे पत्नी के साथ नए मकान में गए। इस दौरान उन्होंने देखा की चोरों ने आलमारी में रखे कपड़ों को बिखेर दिया था। पेटी में उनकी बहन अनुपा के जेवर थे। वहीं एक पेटी में उनकी पत्नी के जेवर रखे थे। चोरों ने दोनों पेटी में रखे दो लाख 60 हजार के जेवर और 22 हजार नकदी रकम पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 


 

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बिलासपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।