नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सड़क निर्माण में लगे दो मज़दूर घायल

संक्षेप:

  • दंतेवाड़ा के परतापुर क्षेत्र के मारडूम में शुक्रवार सुबह आईईडी विस्फोट में दो मजदूर घायल हो गए
  • एक मजदूर की हालत गंभीर बतायी जाती है
  • दो दिन में नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र में तीसरी घटना को अंजाम दिया है

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा के परतापुर क्षेत्र के मारडूम में शुक्रवार सुबह आईईडी विस्फोट में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर की हालत गंभीर बतायी जाती है। नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगा रखा था। विस्फोट के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है। इससे पहले सुबह नक्सलियों ने बीजापुर में भी आईईडी ब्लास्ट किया था।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर से बारसूर और दंतेवाड़ा से पुसपाल के बीच सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए जवान लगातार सर्चिंग भी कर रहे हैं। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए पत्थर के नीचे आईईडी विस्फोटक लगा रखा था और उसके ऊपर एक पेपर रख दिया था। बताया जा रहा है कि परतापुर थाना क्षेत्र के नदीचुआ गांव के पास काम कर रहे दो मजदूरों ने जैसे ही पत्थर हटाने की कोशिश की तेज धमाका हो गया।

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली परेशान हो गए हैं। दो दिन में नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र में तीसरी घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीजापुर दौरे से ठीक एक दिन पहले यह घटना हुई थी। वहीं गुरुवार को कांकेर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रकों में आग लगा दी थी।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य दंतेवाड़ा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।