गंगा घाटों के सभी रास्तों पर रहा पुलिस का सख्त पहरा
- न्यूज़
- Saturday | 15th January, 2022

ऋषिकेश: ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन की ओर से मकर संक्रांति के स्नान पर रोक लगा दी गई थी।
शुक्रवार को गंगा घाटों तक जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया।
इससे मकर संक्रांति के स्नान को लेकर लोग गंगा घाट तक नहीं पहुंच पाए।
संध्याकालीन आरती भी प्रतीकात्मक रूप से हुई।
संक्रमण की तेज हो रही रफ्तार के बीच बीते गुरुवार को ही जिला प्रशासन की ओर से तहसील प्रशासन और श्री गंगा सभा को पत्र जारी कर मकर संक्रांति के स्नान पर रोक लगा दी गई थी।
गंगा सभा की ओर से आरती स्थल से इस तरह के प्रतिबंध की घोषणा कर दी गई थी।
मकर संक्रांति के रोज सुबह से ही नगर तथा आसपास क्षेत्र से श्रद्धालु त्रिवेणी घाट और आसपास घाटों में स्नान के लिए घर से निकले।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।