PM मोदी के योग कार्यक्रम में एक महिला मौत, पुलिसकर्मी को सांप ने काटा

संक्षेप:

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी के कार्यक्रम में महिला की मौत
  • योग दिवस के कार्यक्रम में तैनात पुलिसकर्मी को भी सांप ने काटा
  • वन अनुसंधान संस्थान में था पीएम का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

देहरादूनः पीएम मोदी के योग दिवस कार्यक्रम में एक महिला की मौत हो गई। वहीं कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को सांप ने काट लिया। दरअसल, वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में एक महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है।

महिला को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को किसी जहरीले जानवर से काटने की घटना भी सामने आई है।

मिली जानकारी अनुसार महिला का नाम सुधा मिश्रा (65) है। महिला सुबह पीएम मोदी के योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने FRI पहुंची थी। महिला जैसी सुबह 6.30 बजे FRI गेट पहुंची तो वो अचानक सड़क पर गिर गई।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को पास के अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

वहीं कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी को किसी जहरीले जानवर ने काटा था, जिससे उसके पूरी शरीर पर सूजन आ गई थी। पुलिसकर्मी को तत्काल पास के अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उसकी हालत स्थिर हो गई।

वहीं इस बारे में डीएफओ राजीव धीमान का कहना है कि यह साफ नहीं हो पाया है कि पुलिसकर्मी को सांप या किसी अन्य जानवर काटा है। हालांकि, पुलिसकर्मी हालत कुछ देर बाद ही स्थिर हो गई थी, जिसके बाद वो ड्यूटी पर लौट आए थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles