उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन 5 जिलों पर ज्यादा खतरा

संक्षेप:

  • एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • इन पांच जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दरअसल मौसम विभाग ने दो दिन के लिए तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इससे पांच जिलों को सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है। दो दिन भारी बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। 14 और 15 जून के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल में अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, उत्तरकाशी में सुबह भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि 1 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, टिहरी समेत चार जगहों पर बादल फटा था।

बुधवार को राजधानी में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से दो चार होना पड़ा। वहीं  शाम को धूलभरी धुंध से भी काफी उमस हुई। देर शाम के समय हल्के बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत मिली। ज्यादातर इलाकों में हल्की हवाएं चलने से उमस भी कुछ कम हुई।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


बुधवार को राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार और रुड़की में भी इसका असर दिखा। पूरे दिन शहर से देहात तक धूलभरी धुंध छाई रही। 
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते भारी उमस रहने से लोग दिनभर परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक एक-दो दिन और धुंध छाए रहने की संभावना जता रहे हैं। साथ ही रविवार को बारिश होने की बात कह रहे हैं।  

बीते दिनों राजस्थान में आंधी आई थी। पहले इसका असर दिल्ली में दिखा। अब रुड़की में दिख रहा है। दोपहर अचानक शहर से देहात तक धूल भरी धुंध छा गई। साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। बारिश की संभावना पर लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर रुख करने लगे, लेकिन बारिश नहीं हुई। काफी देर तक धूल भरी हवाएं चलने। उसके बाद उमस बढ़ गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान  27 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि बुधवार को अधिकतम 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।  मौसम वैज्ञानिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री होने की संभावना जता रहे हैं। इससे उमस और बढ़ेगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles