बड़ी खबर: उत्तराखड के 8वें नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ

संक्षेप:

  • उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह ने ली शपथ
  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने दिलाई शपथ 
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल का किया स्वागत 

देहरादून। उत्तराखंड की पूर्व राजपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को राज्य के आठवें राजपाल की रूप में चुना गया। ‌जिन्होंने आज बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल का किया स्वागत 

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी डा. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मंगलवार को पहुंचे थे गुरमीत सिंह देहरादून

इससे पहले मंगलवार को गुरमीत सिंह देहरादून पहुंचे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी उपस्थित रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles