NYOOOZ Special: चीन कर सकता है भारत पर वाटर बम का इस्तेमाल, डूब जाएंगे ये राज्य!

संक्षेप:

  • चीन चल रहा खतरनाक चाल
  • वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने किया रिसर्च
  • इससे पहले ही कर चुका हैं ये काम, लेकिन नहीं आया था नाम

 

 

By: हसनैन हसन

देहरादून: चीन एक खतरनाक चाल चलते हुए भारत पर ऐसा हमला कर सकता है जिसका गुनाह उसके सर पर भी नहीं आएगा और दुश्मनी भी पूरी तरह से निभा लेगा।

चीन की एक चाल भारत के नक्शे को बिगाड़ सकती है। देहरादून वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन के पास पानी की इतनी शक्ति है कि अगर भारत ने उसपर नजर नहीं रखी तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


वाडिया के वैज्ञानिक संतोष राय कहते हैं कि उनके द्वारा साल 2007 में एक रिसर्च की गयी थी, जिसमें ये सामने आया था कि चीन घाघरा, गंडक और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों का पानी अगर भविष्य में रोक कर और अचानक छोड़ता है तो हालात भारत के लिए बड़े ही खतरनाक हो जाएंगे। राय की मानें तो पहले भी जब चीन की नदियों से तेजी से पानी आया था तो ना केवल भारत बल्कि तिब्बत के कई प्रमुख समाचार पत्रों ने इसी की संभावना जताई थी।

वैज्ञानिक संतोष कहते हैं कि इसके अलावा चीन इसी हरकत को पहले भी कर चुका है। हालांकि उस वक्त भी उसका नाम इस नापाक हरकत में नहीं आया था। वैज्ञानिक मानते हैं कि चीन भारत से काफी ऊंचाई पर है और उसके यहां से आ रही विशाल नदियां पानी का जबरदस्त वेग लेकर आती हैं। सीमा पर जिस तरह से विवाद चल रहा है उसके बाद हमारी सरकार और हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है क्योंकि अगर चीन ये हरकत करता है तो हमारे लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।

संतोष राय कहते हैं कि चीन लगातार अपनी नदियों पर जिस तरह से लगातार बांध बनवा रहा है वो भारत के लिए बेहद खतरनाक है। जिस तरह से डोकलांग में चीनी सेना हमारे सैनिकों से भिड़ रही है वो ऐसे माहौल में कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए हमें सभी पहलुओं पर ध्यान रखना होगा। वैज्ञानिक कहते हैं कि चीन के पास इस वक्त बेहद पानी है और वो लगातार उसे अगर स्टोर करता है तो उसपर भी भारत को ध्यान देना होगा।

  • चीन के पास गंडक, ब्रह्मपुत्र और घाघरा जैसी नदियों का संतुलन और कहीं भी रोकने का बल है।
  • चीन अगर पानी रोक कर छोड़ता है तो असम-बंगाल बांग्लादेश और मेघालय को डुबो सकता है।
  • चीन लगातार बांध बना रहा है जो भारत के लिए सिरदर्द बन सकता है।

 

संतोष राय कहते हैं कि उन्होंने जो रिसर्च की है वो बेहद चौंकाने वाली है। लिहाजा केंद्र सरकर को इस पर ध्यान रखना और अगर चीन ऐसा करता है तो हालात भारत के लिए बड़े ही खतरनाक हो जायेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles