ऊधमसिंह नगर पहुंचे सीएम धामी ने साइकिल चलाकर, ओलपिंक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

संक्षेप:

  • सीएम ने रुद्रपुर में साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
  • दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे उत्तम सिंह नगर  
  • अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल रैली में भाग लिया

देहरादून। जापान की राजधानी तोक्यो में खेलों के महाकुभ ओलिंपिक का बिगुल बज चुका है। खेल मंगलवार से ही शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार दो दिन के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्हाेंने अपने ऊधमसिंह दौरे के दूसरे दिन शनिवार को रुद्रपुर में साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। उनके साथ ही अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल रैली में भाग लिया।

सीएम धामी की रुद्रपुर दौरे की पहली झलक 

शुक्रवार दो दिन के दौर पर रुद्रपुर पहुंचे सीएम ने‌ जहां रोड शो में भाग लिया और कई योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास भी किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने अगले पांच वर्षों में उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र के साथ ही उद्योग और बिजली उत्पादन में देश क नंबर वन राज्य बनाने का वादा किया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बागेश्वर से टनकपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन भी बनेंगी ब्रॉड गेज 

गृह जिले की जनता के समक्ष चुनाव से पहले अगले पांच वर्षों का रोड मैप रखते हुए उन्होंने कहा कि बागेश्वर से टनकपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन को भी ब्रॉड गेज बनाने की तैयारी है। 

रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका आभार जताया। जिला कार्यालय में उत्साहित कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ थी कि मुख्यमंत्री को संबोधित करने के लिए अपनी सीट पर खड़ा होना पड़ा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से उनका पुराना नाता रहा है, जब वह भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उनका अक्सर यहां सिंचाई विभाग के डाक बंगले में डेरा होता था

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles