PM मोदी स्टाइल में दिखे CM त्रिवेंद्र, लोगों से मिलने के लिए तोड़ा सुरक्षा घेरा

संक्षेप:

  • गंगोली हाट दौरे पर अलग अंदाज में दिखे सीएम त्रिवेंद्र
  • सुरक्षा घेरा तोड़कर जनता के बीच पहुंचे
  • जनता से सीधे रूबरू हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

उत्तराखंड: आमतौर पर जनता से दूरी बनाये रखने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गंगोलीहाट दौरे में अलग ही अंदाज में नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी के स्टाइल में सीएम त्रिवेंद्र अपना सुरक्षा घेरा तोड़कर आम जनता के बीच पब्लिक पंडाल में जा पहुंचे और जनता से सीधे रूबरू हुए।

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं उनके बीच जाकर सुनीं साथ ही उनके ज्ञापन भी खुद ही इकट्ठा किये। सभा में मौजूद हर फरियादी ने अपना ज्ञापन मुख्यमंत्री को स्वयं सौंपा। ये पहला मौका था जब मुख्यमंत्री इस तरह जनता के बीच थे। लोगों से ज्ञापन एकत्रित करते हुए सीएम ने उनसे सीधा संवाद भी कायम किया।

सीएम त्रिवेंद्र के इस अलग रूप को देखकर जनता दरबार में मौजूद फरियादियों के साथ ही अधिकारी भी हैरान रह गये। हालांकि, लोगों को इस बात की खुशी थी कि उनकी समस्या सीधे मुख्यमंत्री के हाथों में पहुंची है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि समाधान भी जल्द हो जाएगा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बता दें कि अकसर जनता से सीधा संवाद न करने की वजह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र कई बार आलोचनाओं का शिकार भी होते रहे हैं। जनता में उनकी छवि अबतक एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री की नहीं बन पायी है। शायद इसी वजह से सीएम जनता के बीच अपनी छवि को बदलने के लिए जनता के बीच जा पहुंचे।

बहरहाल, कारण जो भी रहा हो मुख्यमंत्री ने जनता के बीच जाकर ये दिखाने की कोशिश जरूर की है कि वो उनके द्वारा ही चुने गये नेता है और उनके ही मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें जनता से सरोकार है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles