कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय ने अजय भट्ट को सौंपा 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

संक्षेप:

  • किशोर उपाध्याय ने की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात
  • उठाया वनवासियों के हक-हकूक का मुद्दा
  • राज्य हित में सभी को एक साथ एक मंच पर काम करना चाहिए: किशोर

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सपा के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सचान, कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान किशोर ने अजय भट्ट को 6 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

किशोर उपाध्याय ने ज्ञापन के जरिये प्रदेश सरकार से मांग की कि उत्तराखंड की जनता को वनवासी का दर्जा दिया जाए। दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत हुई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, किशोर ने उन्हें एक ज्ञापन दिया है, जिसमें उन्होंने सरकार से कुछ मांगें की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राज्य हित में सभी को एक साथ एक मंच पर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड में हक हकूक बंद नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को गिरीवासी घोषित करने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं है। अगर कोई भी राज्य की भलाई के लिए कदम उठाता है तो बीजेपी उसका साथ देगी, क्योंकि ये सरकार की जिम्मेदारी है। अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी से उठकर सभी एक हैं। उत्तराखंड की भलाई के लिए सबको मिलकर काम करना होगा तभी इस पहाड़ी राज्य का विकास होगा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


किशोर उपाध्याय ने जो भी मुद्दे उठाए हैं उन्हें सरकार तक पहुंचने का काम किया जाएगा। उत्तराखंड वन भूमि संपदा राज्य है। यहां 70 प्रतिशत भू-भाग पर वन है, लेकिन प्रदेश की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड की जनता को पानी, बिजली रेत और बजरी सभी मुफ्त में मिलनी चाहिए। 

मुलाकात के बाद उपाध्याय ने अजय भट्ट को धन्यवाद कहा। वन अधिकार के जो 6 प्वॉइंट्स हैं, उसके बारे  में वह सरकार से बात करेंगे। वनवासी घोषित करने की भी बात कही गई है, क्योंकि उत्तराखंड में अधिकतम वनभूमि है और गिरीवासियों को संविधान के तहत हक क्यों नहीं मिल रहे हैं, इसका जिक्र भी मुलाकात के दौरान किया गया। इसके साथ ही गैस निशुल्क मिलनी चाहिए। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles