IPL 2018 Opening Ceremony: बॉलीवुड स्टार्स ने मचाई धूम

संक्षेप:

  • ओपनिंग सेरेमनी में सभी स्टार्स ने मचाई धूम
  • स्टार्स ने फैन्स को झूमने पर किया मजबूर
  • ओपनिंग सेरेमनी की आखिरी परफॉर्मेंस ऋतिक रोशन ने दी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का रंगारंग आगाज हुआ। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ऋतिक रोशन, जैकलीन फर्नांडिस, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन, प्रभु देवा और मीका सिंह ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने स्पेशल परफॉरमेंस देकर फैंस का दिल जीत लिया।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के धमाकेदार डांस परफॉरमेंस के साथ ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई। धवन ने पोस्टर को चीरते हुए ग्राउंड में ग्रैंड एंट्री की। उन्होंने सबसे पहले फिल्म `एबीसीडी` के डांस पर प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने `चलती है क्या 9 से 12` और फिर `स रा रा रा रा` पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। धवन ने गुलाबी रंग की वेशभूषा पहन रखी थी। इसके बाद प्रभु देवा भी वरुण के डांस में शामिल हुए और दोनों ने लाजवाब डांस करके समां बांध दिया।

प्रभु देवा को `किंग ऑफ डांस` भी कहा जाता है। उन्होंने स्टेज को चूमते हुए एंट्री की। प्रभु देवा ने `उर्वषी-उर्वषी` पर पहला डांस परफॉरमेंस किया। प्रभु देवा ने फिर दक्षिण भारत प्रांत के गीत पर डांस किया। चेन्नई के फैंस इस डांस को देखकर बहुत खुश हुए। इसके बाद वरुण धवन और प्रभु देवा ने एकसाथ `मुकाबला-मुकाबला` पर डांस किया। दोनों ने पूरे जोश के साथ इस गीत पर प्रस्तुति दी। प्रभु देवा का ब्रेक डांस देखकर फैंस उत्साह से लबरेज हो गए।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


तमन्ना भाटिया ने बाहुबली के गीत पर रथ में सवार होते हुए स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारत प्रांत के गीत पर अपनी डांस प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने बाजे धुन छम छमा छम पिंगा दा पोरी पर परफॉरमेंस दिया। वहीं पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने `दमा दम मस्तकलंदर` गीत के साथ अपने परफॉरमेंस की शुरुआत की।

मीका की एंट्री पर वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए। किंग मीका ने `हवा ए हवा मुझको उड़ा ले` गीत गाकर माहौल जमा दिया। जब मीका ने जुम्मे की रात है, जुम्मे की बात है गाया तो दर्शकों का रिएक्शन बेहद मजेदार रहा। जैसे ही कैमरा दर्शकों की तरफ गया तो दिखा कि सभी पूरे जोश के साथ गीत का मजा उठा रहे हैं और ठुमके लगा रहे हैं।

जैकलीन फर्नांडिस ने फूलों से सजी डोली में बैठकर स्टेज पर उम्दा एंट्री की। उन्होंने सबसे पहले `100 तरह के रोग ले लूं इश्क का मर्ज क्या है` पर प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने डिस्को-डिस्को बोले सारी रात सजना पर डांस किया और फैंस को एंटरटेन किया। वहीं ऋतिक रोशन शो स्टॉपर रहे, जिन्होंने आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का आखिरी परफॉरमेंस दिया। सभी स्टार्स आईपीएल-11 की थीम सॉन्ग ‘बेस्ट वर्सेज बेस्ट’ पर थिरकते हुए। इसी के साथ ओपनिंग सेरेमनी का समापन हो चुका है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles