LIC की इस पॉलिसी में जमा करें 121 रुपये मिलेंगे 27 लाख

संक्षेप:

  • LIC की इस पॉलिसी का उठाएं लाभ
  • बन जाएंगे 27 लाख के मालिक
  • जानिए पॉलिसी में कैसे करना है इनवेस्ट?

अगर आप कोई पॉलिसी लेने की सोच रहे हैं तो आप LIC की इस पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं जिसमें आपको लाखों का फायदा होगा। LIC की इस पॉलिसी से आप कुछ सालों में 27 लाख के मालिक बन जाएंगे।

हम आपको बताते हैं इस पॉलिसी में कैसे करना है इनवेस्ट?

इसमें आपको रोजाना 121 रुपए जमा करने हैं जो 25 साल में 27 लाख हो जाएंगे।

ये भी पढ़े : 20 साल के कॉलेज छात्र ने बनाया रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति लाने वाला पोर्टल


LIC ने इस पॉलिसी का नाम भी कन्यादान योजना रखा है। आमतौर पर लोग बेटी की शादी के लिए चिंता करते हैं। उन लोगों के लिए यह पॉलिसी सबसे अच्छी है। इस योजना में 121 रुपए रोज के हिसाब से करीब 3600 रुपए की मंथली प्रीमियम पर यह प्लान मिलता है।

अगर कोई इससे कम प्रीमियम या इससे ज्यादा प्रीमियम भी देना चाहे तो यह प्लान मिल सकता है। यह फायदे भी प्रीमियम भी के हिसाब से घट या बढ़ जाएंगे।

इस पॉलिसी लेने के लिए 30 साल की न्यूनतम उम्र होनी चाहिए और बेटी की उम्र 1 वर्ष। यह प्लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा। बेटी की उम्र के हिसाब से यह इस पॉलिसी की समय सीमा घटा जाएगी।

पॉलिसी पर एक नजर

25 साल के लिए पॉलिसी को लें। 22 साल तक प्रीमियम देना होगा। रोज 121 रुपए या महीने में लगभग 3600 रुपए। बीच में अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है परिवार को नहीं देना होगा कोई प्रीमियम। बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल मिलेगा 1 लाख रुपए। पॉलिसी पूरा होने पर नॉमिनी को मिलेगा 27 लाख रुपए। यह पॉलिसी कम या ज्यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।