शहीद सम्मान समारोह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी, बोलें- सीमा पर हुई गड़बड़ी तो सर्जिकल या एयर स्ट्राइक से नहीं चूकेंगे

संक्षेप:

  • शहीद सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री पहुंचे पिथौरागढ़ 
  • पड़ोसी मुल्कों को स्थिरता भंग करने का मिलेगा पलट वार
  • महेंद्र सिंह धोनी की तरह धामी भी हैं अच्छे फिनिशर: राजनाथ

पिथौरागढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंच कर शहीद कुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वह शहीद के माता-पिता से भी मिले। इसके बाद राजनाथ सिंह झौलखेत मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को चेताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में शांति को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है कि हम पलटवार करेंगे। कहा कि यह एक नया और शक्तिशाली भारत है।

महेंद्र सिंह धोनी की तरह धामी भी हैं अच्छे फिनिशर: राजनाथ

समारोह में राजनाथ सिंह कहा कि उत्तराखंड में चार धाम हैं और अगर सैन्य धाम बना तो यह पांचवां धाम होगा। इस धाम में शहीदों के घरों की मिट्टी होगी। सैन्य धाम में शहीदों और उनके गांवों के नाम भी लिखे जाएंगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह धामी भी अच्छे फिनिशर हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत चाहता है कि अपने पड़ोसियाें से अच्छे रिश्ते हों, लेकिन कुछ ऐस भी देश (पाकिस्तान) हैं जिन्हें नहीं पता की पड़ोसी देशों से कैसे रिश्ते रखे जाते हैं। वह बराबर आतंकवादी हमलों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि अगर ज्यादा गड़बड़ करोंगे तो हम सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राक कर सकते हैं, एयर स्ट्राइक कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि एक और पड़ोसी (चीन) देश है। जिनके साथ हम पड़ोसियों जैसे रिश्ते रखना चाहते हैं।

हम मुंह तोड़ देंगे जवाब 

कहा कि सेना के अफसरों से हमारा लाइव कॉनटेक्ट रहता है। उनकी हर गतिविधि की हमें खबर रहती है। इतिहास गवाह है कि हमने न किसी देश पर आक्रमण किया है और न ही किसी देश की जमीन पर कब्जा किया है। दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जो भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा कर सके और अगर कोई ऐसी हिमाकत करेगा तो हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। वहीं नेपाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल का रोटी-बेटी का रिश्ता है, जिसे दुनिया को कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती है।

ये सभी रहे मौजूद 

सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल आदि मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles