अगले 2 दिनों में उत्तराखंड पहुंच जाएगा मानसून, सरकार अलर्ट

संक्षेप:

  • 2 दिनों में आने वाला है प्रदेश में मानसून
  • भारी बारिश होने की संभावना
  • सरकार बोली- आपदा से निपटने की पूर्ण तैयारी

 

 

देहरादून: प्री-मानसून बारिश उत्तराखंड को बीते एक हफ्ते से भिगो रही है और अब मौसम विभाग का कहना है कि मानसून भी 2 दिनों में आने वाला है। हालांकि, मानसून अभी उत्तर प्रदेश नहीं पहुंच पाया है लेकिन आगामी आने वाले 2 दिनों में मानसून उत्तराखंड पहुंच जाएगा जिसके चलते प्रदेश में भारी बारिश होने की लगातार संभावना है।

एक ओर उत्तराखंड अभी पहली ही बारिश से नहीं उबर पाया है। जगह-जगह सड़कें बंद  हो गई हैं। रुद्रप्रयाग और गंगोत्री में सड़क मार्ग 24 घंटे से ज्यादा के लिए बंद हो गये थे तो मानसून के आने से क्या हाल होंगे यह समझना मुश्किल नहीं।

हालांकि, प्रदेश सरकार का कहना है कि वह आपदा से निपटने की पूर्ण तैयारी कर चुकी है लेकिन आये दिन जगह-जगह रोड ब्लॉक और 24 घंटे से ज्यादा मार्ग ना खुल पाने के कारण सरकार की कार्यप्रणाली और दावे समझ से परे हैं। अभीतक राज्य में भी आपदा प्रबन्धन  और प्रशासन हालांकि मुस्तैद जरूर है लेकिन मानसून का आना राज्य में मुसीबत खड़ी कर सकता है क्योंकि इस समय चार धाम यात्रा लगातार जोरों पर है। 17 लाख से ज्यादा यात्री इस समय चारधाम में पहुंच चुके हैं। ऐसे में मानसून नुकसानदेह हो सकता है। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मौसम विभाग का कहना है कि आगामी आने वाले 2 दिनों में मानसून उत्तराखंड राज्य में आ जाएगा जिसके चलते प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में चार धाम यात्रा यात्रियों सहित प्रदेश सरकार को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles