इस मुस्लिम कपल ने श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में किया ऐसा काम, पुजारी हो गए हैरान

संक्षेप:

  • 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं ये मुस्लिम दंपति
  • अब जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक
  • पूरे विधि-विधान से साथ की पूजा-अर्चना

देहरादून: देश भर में आए दिन कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम को लेकर नफरत फैलाने की कोशिश करते रहते है। तो दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन बातों को बहुत पीछे छोड़ते हुए देश और समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं। साथ ही भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं।

कुछ ऐसा ही काम कर रहे हैं दिल्ली के एक मुस्लिम दंपति। दरअसल शनिवार को उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में इस मुस्लिम जोड़े ने पूरे विधि-विधान से साथ पूजा-अर्चना की।

मुस्लिम जोड़े की भगवान भोले नाथ के प्रति अटूट श्रद्धा को देकर मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों को भी आश्चर्य हुआ। जोड़े ने भगवान शंकर का पूरे विधि विधान से रुद्राभिषेक, पूजन, हवन कर देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों को भाईचारा व एकजुटता का संदेश दिया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे जागेश्वर धाम प्रबंधन कार्यालय में दिल्ली से पहुंचे मुस्लिम जोड़े मुख्तार अली पुत्र जमाउंददीन अली व उनकी पत्नी ने प्रबंधक भगवान भट्ट से जागेश्वर धाम मंदिर में रुद्राभिषेक की व्यवस्था करवाने को कहा। उनकी बात सुनकर पहले तो भट्ट आश्चर्य चकित रह गये, लेकिन बाद में उन्होंने मुख्य पुजारी हेमंत भट्ट को पूजन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी।

प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट ने मंदिर परिसर में ही मुख्तार अली व पत्नी से विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया। साथ ही उन्हें जागेश्वर महात्म्य की पुस्तिका, रुद्राक्ष की माला और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

मुख्तार अली के मुताबिक वह भगवान भोलेनाथ के परम भक्त हैं। वो भारत में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके है। अली ने बताया कि अब से वो हर साल जागेश्वर धाम आकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मुख्तार अली पेशे से पत्रकार हैं, जो दिल्ली के रहने वाले हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles