Birthday पर Neha Kakkar को बॉयफ्रेंड से मिला ऐसा सरप्राइज

संक्षेप:

  • 30 साल की हुई Neha Kakkar
  • बॉयफ्रेंड हिमांश ने दिया रात को सरप्राइज
  • `ओ हमसफर` गाने में दिखे थे दोनों एक साथ

पंजाबी गाने और बॉलीवुड की पॉपुलर सेंसेशनल सिंगर नेहा कक्कड़ का आज 30वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हे रात 12 बजे सरप्राइज दिया। इस मौके को हिमांश ने नेहा के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। हिमांश ने नेहा के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। आधी रात जैसे ही नेहा घर आईं, वैसे ही हिमांश ने उन्हें सरप्राइज देखकर चौंकाया। इससे खुश होकर नेहा उन्हें गले लगा लेती हैं और हिमांश बड़े प्यार से उनके माथे को चूमकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि नेहा का जन्म 6 जून, 1988 को ऋषिकेश में हुआ था। महज 11 साल की उम्र में `इंडियन आइडल सीजन 2` का हिस्सा बन उन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल की। धतिंग नाच (फटा पोस्टर निकला हीरो), सनी सनी (यारियां), लंदन ठुमकदा (क्वीन), काला चश्मा (बार बार देखो) समेत बॉलीवुड के कई आइटम सॉन्ग को आवाज देकर नेहा दर्शकों की फेवरेट बनीं। नेहा ने अपना 30वां जन्मदिन कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता हिमांश कोहली के साथ सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो नेहा के फैन क्लब ने जारी किया है। नेहा कक्कड़ के नए म्यूजिक वीडियो `ओ हमसफर` में वह हिमांश के साथ नजर आई हैं, जिसे अब तक 80 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

Happy Birthday love @nehakakkar ️ Hope your special, brings you all that your heart desires. I wish you all the best in your life. Aapko Meri Umar Bhi Lag Jaye. Aap Meri Jaan Se Bhi Jyada Pyari Ho. Meri To Jaan He Aap Ho Agar Aap Ho To Main Hun. Apko Pata Hai Aap Mere Liye Kitne Special Ho. You`re one of the most important things in my life. You can`t be described with words. Mere Dil Se Dua Hai Ki Aapko Duniya Ki Sari Khushiyaan Mile. Main Mata Rani Se Dil Se Dua Karunga Ki Aap Hamesa Khus Rahe. You Know What mein aapke liye sab kuch kar sakta hun. If I had to choose between loving you and breathing I would use my last breath to say I love you! Nehu Having you in my life is a more than a dream come true. its a miracle I could have never hoped for. Maine Jub Bhi Kuch Kaha Hai Aapne Hamesa Use Suna, Use Read Kiya, Or Hamesa Uska Answer Diya You are my soul, You are my goal, You mean everything to me I Love Youso much from deep of my heart and Im glad you are a part of my life. My love for you will never cease and youll always be the one for me. . Bus ab Is Dil ka 1 he dream hai ek bar apse milna. . You`re my everything & it you will be till the end of my life. I love you! Happieeeest Birthday My Love️ @nehakakkar #NehaKakkar #Teamkakkars

A post shared by Team Kakkars (@teamkakkars) on

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


नेहा कक्कड़ उत्‍तराखंड से ताल्‍लुक रखती हैं। बताते हैं क‍ि ऋष‍िकेश के ज‍िस स्‍कूल में नेहा की स्‍कूल‍िंग हुई है उस स्‍कूल के बाहर उनके पापा समोसा बेचते थे। नेहा बहुत ही सामान्‍य पर‍िवार से आती हैं लेक‍िन उनके सपने सामान्‍य ब‍िलकुल नहीं थे। देवी जागरण में गाकर नेहा ने खुद की आवाज को न‍िखारा है। यहीं से उनकी बेस‍िक ट्रेनिंग हुई। नेहा ने खुद एक इंटरव्‍यू में बताया था क‍ि इस बात के ल‍िए स्‍कूल में बच्‍चे उन्‍हें चिढ़ाते भी थे, लेक‍िन नेहा ने कभी अपना मनोबल नहीं ग‍िरने द‍िया। अपने पापा के आदर्शों और अपनी मेहनत के बल पर नेहा ने आज ये मुकाम पाया है। आज नेहा एक गाने के ल‍िए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। आज युवा उनके गानों में खो जाते हैं। अपने गानों के ल‍िए नेहा कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles