Night curfew: दूसरे राज्यों से आए यात्रियों को रात को शहर में प्रवेश के लिए मिलेगा पास, जानें क्या करना होगा

संक्षेप:

  • रात 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू।
  • दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को शहर में रात में प्रवेश के लिए पास।
  • एसपी सिटी सरिता डोबाल ने दी जानकारी।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नगर निगम क्षेत्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत रात 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसी बीच दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को शहर में प्रवेश के लिए पास मिलेगा। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बॉर्डर पर देर रात दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए पास की सुविधा की गई है। पुलिस यात्रियों को पास जारी करेगी। पास का दुरुपयोग करने पर पुलिस कार्रवाई भी करेगी। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस से जारी पास में अंकित समय के भीतर यात्रियों के निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। पुलिस अफसरों ने अन्य राज्यों से दस बजे के बाद वाहनों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है। ऐसे में आशारोड़ी बॉर्डर, कुल्हाल चेक पोस्ट, रायवाला बॉर्डर से आने वाले यात्रियों को पुलिस पास या टोकन जारी करेगी। इसमें यात्री के बताए स्थान का उल्लेख होगा और वहां पहुंचने में लगने वाले समय को भी अंकित किया जाएगा। यात्री को निर्धारित अवधि में वहां पहुंचना होगा। 

पुलिसकर्मियों की संख्या बेहद कम, 16 घंटे की लगातार ड्यूटी 

दून पुलिस के करीब सात सौ पुलिसकर्मी कुंभी ड्यूटी पर हैं ऐसे में थाने-कोतवाली में पुलिसकर्मियों की संख्या बेहद कम है। दोपहर और रात की गश्त करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। थाना प्रभारी सुबह से लेकर देरात तक जाग रहे हैं जिसके चलते उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। स्टाफ की कमी के कारण आशारोड़ी बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को बारह से सोलह घंटे तक लगातार ड्यूटी करनी पड़ रही है। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles