विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ा फैसला, उत्तराखंड में 31 जुलाई से पॉलीथीन होगा BAN

संक्षेप:

  • विश्व पर्यावरण दिवस आज
  • मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर किया वृक्षारोपण
  • 31 जुलाई से पॉलीथीन होगा BAN

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंगलवार को देहरादून के दौड़वाला में मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिये गड्ढे तैयार किये गये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पॉलीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और कहा कि 31 जुलाई से उत्तराखंड में पॉलीथीन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित की जायेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर भी वृक्षारोपण किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 31 जुलाई से पहले तक सभी पॉलीथीन के थोक विक्रेताओं को स्टॉक समाप्त करने के लिए कहा गया है। पॉलीथीन बैन से एक सप्ताह पहले पूरे प्रदेश में पॉलीथीन से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान पर व्यापक स्तर पर जन जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पॉलीथीन मुक्त राज्य बनाने के लिए सामाजिक संगठनों के अलावा जन सहयोग आवश्यक है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि रिस्पना से ऋषिपर्णा सरकार का दीर्घकालिक एवं महत्वाकांक्षी अभियान है। इस मिशन में स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी संगठनों, संस्थाओं एवं अन्य प्रदेशों के लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। रिस्पना एवं कोसी के पुनर्जीवीकरण के लिए हरेला पर्व के दौरान एक दिन निर्धारित कर 3.5 लाख पौधे लगाये जायेंगे। वृक्षारोपण का ये कार्य पूर्ण रूप से जन सहयोग से किया जायेगा। गौरतलब है कि मिशन ऋषिपर्णा के अंतर्गत रिस्पना के उद्गम लंढ़ौर शिखर फॉल से मोथरोवाला-दौड़वाला तक कुल 32 किमी क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के 2.5 लाख वृक्ष लगाये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक चरण में रिस्पना एवं कोसी नदी को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अन्य जल स्रोतों को भी पुनर्जीवित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण, हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्ष-2018 में विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्लास्टिक मुक्त भारत का जो आह्वान किया है, उसमें सबका सहयोग जरूरी है।

वहीं, इस मौके पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि लंढ़ौर शिखर फॉल से मोथरोवाला-दौड़वाला तक वृक्षारोपण के लिए 39 ब्लॉक बनाये गये हैं। सम्पूर्ण क्षेत्र में अनेक प्रजाति के वृक्ष लगाये जायेंगे। इसमें 30 प्रतिशत फलदार वृक्ष लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस मिशन में सबका अच्छा सहयोग मिल रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles