जानिए हाथ छोड़कर बाइक चलाने वाले नौजवान की कहानी

संक्षेप:

  • फ्री हैंड बाइकिंग का विश्व रिकॉर्ड बना चुका है नवीन
  • चम्पावत जिले के रहने वाला है नवीन
  • अगला निशाना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

 

देहरादून: खतरनाक पहाड़ी रास्तों में जहां सिर्फ चलने में ही लोगों की रूह कांप जाती है, वहीं  चम्पावत जिले के रहने वाला एक शख्स इन्हीं पहाड़ी रास्तों में फ्री हैंड बाइकिंग का विश्व रिकॉर्ड बना चुका है। इस शख्स का नाम है नवीन सिंह कार्की।

नवीन सिंह कार्की ने तेज रफ्तार बाइकिंग से एक कदम आगे बढ़कर नवीन ने हाथ छोड़कर सवारी करने की राह चुनी। नवीन के इसी जुनून ने उसे विश्व विजेता बना दिया। नवीन के कारनामों को जानकर हर कोई दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाता है। नवीन ने चम्पावत से लेकर पिथौरागढ़ तक 51 किलोमीटर का सफर बाइक से हैंड फ्री तय किया है।

नवीन का ये कारनामा 2012 में लिम्का बुक, एशिया बुक और इंडिया बुक में दर्ज हो चुका है। नवीन का अगला टारगेट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है। जिसके लिए वो लेह से लद्दाख तक की फ्री हैंड बाइक चलाना चाहता है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आपको बता दें कि नवीन बगैर हैंडल को छुए पहाड़ के टेढ़े-मेढे खतरनाक रास्तों में मिलों का सफर आसानी से तय कर सकते हैं। पूरे देश में नवीन ही एकमात्र ऐसे शख्स हैं जो पहाड़ी रास्तों पर फ्री हैंड बाइकिंग का विश्व रिकॉर्ड बना सके हैं। साधारण परिवार में जन्में नवीन के इस कारनामें ने उन्हें अन्तरराष्ट्रीय पटल पर विशेष पहचान दिलाई है।

नवीन बताते हैं कि उन्हें हैंडल पकड़ कर चलने में डर लगता है परंतु हाथ छोड़कर बाइक चलाने में वह बेफ्रिक रहते हैं। अपने लक्ष्य और हुनर में माहिर नवीन सिंह कार्की मात्र 21 साल की उम्र में अपनी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान चुने गए। अपनी प्रधानी के दौरान उन्होंने गांव में उल्लेखनीय कार्य किए। उनका दावा है कि तीन गुणा छह का ऐसा पिट बनाते हैं जो सौ साल तक नहीं भरता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles