भविष्य को लेकर हैं परेशान तो डाकघर की इन 6 स्कीम में लगाएं पैसा

संक्षेप:

  • डाकघर की इन 6 स्कीम में पैसा लगाएं
  • सेविंग एकाउंट से भी होगा ज्यादा फायदा
  • पढ़िए पूरी जानकारी

अगर आप भविष्य में आने वाली परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो डाकघर की इन छह स्कीम में पैसा लगाएं। इसके तहत आपको बैंक के सेविंग एकाउंट से भी ज्यादा फायदा मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस में ऐसी तमाम स्कीम चलती हैं तो बैंक के सेविंग अकाउंट से भी ज्यादा फायदेमंद हैं। साथ ही इसमें टैक्स भी बचाना जा सकता है। जानिए उन स्कीमों से जुड़ी पूरी जानकारी...

डाकघर मासिक बचत आय

ये भी पढ़े : 20 साल के कॉलेज छात्र ने बनाया रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति लाने वाला पोर्टल


डाकघर की मासिक आय खाता योजना  में एकमुश्त राशि का निवेश कर महीने के आधार पर ब्याज मिलता है। यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी होती है। इस खाते में म्योच्योरिटी पीरियड पांच साल होता है। इसमें खाता धारक को जमा पर हर महीने ब्याज मिलता है। इस योजना में 7.60 फीसद की दर से ब्याज मिल रहा है।

राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC)

इसमें आपको निवेश के साथ बेहतर रिटर्न भी मिलता है। इस योजना को सरकारी कर्मचारी, बिजनेसमैन और कर अदा करने वाले अन्य वेतन भोगियों की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए जारी किया गया है। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। इस पर टीडीएस नहीं कटता है। इसमें जमा पर 7.9 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। इसमें भी आपको टैकस की छू मिलती है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

वेतनभोगी और व्यापारियों के लिए यह स्कीम बहुत फायदेमंद है। इसमें एक साल में एक लाख तक का निवेश करें तो आपको टैक्स में छूट मिलती है। इसका फायदा यह भी है कि इसको किश्तों में भी जमा किया जा सकता है। साथ ही म्योच्योरिटी पीरियड 15 साल है। इसमें जमा पर 7.9 फीसद का ब्याज मिलता है।

वरिष्ठ नागरिक बचत खाता (NCSS)

यह खाता आपको 60 साल की उम्र के बाद में खुलवाना होगा। इसमें आपको रिटायर होने या वीआरएस लेने के तीन महीने यह खाता खोलिए। इसमें अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपए है। इसमें आप ज्वाइंट एकाउंट भी खोल सकते हैं। इस पर 8.4 फीसद की दर से ब्याज मिलता है।

पांच वर्षीय आवर्ती जमा खाता

इस स्कीम में पांच साल के लिए पैसा लगाया जाता है। इस पर आपको 7.2 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। साथ ही इस बचत योजना में एक साल के बाद 50 फीसदी रकम निकलाने की व्यवस्था है। ध्यान दें कि प्रति माह इसमें 10 रुपये का निवेश जरूरी है।

डाकघर सावधि जमा खाता

इसमें आपको 7.8 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। यह ब्याज आपको पांच वर्षीय खाते पर मिलता है। यह खाता व्यक्तिगत तौर पर खोला जा सकता है। इसमें भी आपको आयकर से छूट मिलती है।
 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।