उत्तराखंड: मानसून सत्र के पांचवे दिन ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, आज उठेगा किसानों का मुद्दा

संक्षेप:

  • मानसून सत्र के पांचवे दिन ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
  • आज उठेगा किसानों का मुद्दा 
  • 28 अगस्त को सदन में सिर्फ सतत विकास लक्ष्य पर होगी चर्चा

देहरादून। आज उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को गन्ना समर्थन मूल्य और बकाया राशि बढ़ाने को लेकर कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे। सदन में कार्यस्थगन के दौरान आज कांग्रेस किसानों का मुद्दा उठाएगी। वहीं, विपक्ष की लोकायुक्त का मसला भी उठाने की तैयारी है। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन काले कानून पास किए हैं। जिसके विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। ये बिल किसान विरोधी हैं, इन बिलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री यतिस्वरानंद ने कहा कि विपक्ष जिस मुद्दे को उठा रहा है उस पर सरकार सदन में जवाब देगी।

28 अगस्त को सदन में सिर्फ सतत विकास लक्ष्य पर होगी चर्चा

विधानसभा मानसून सत्र के दौरान 28 अगस्त को राज्य के समग्र विकास के लिए सदन में सिर्फ सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा की जाएगी। सदन में न तो प्रश्न काल होगा और न ही विधायक क्षेत्र के मुद्दे उठा सकेंगे। सतत विकास पर चर्चा में सुझाव दे सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में पीठ से सभी विधायकों को पूर्ण भागीदारी के साथ सतत विकास चर्चा में शामिल होने का आग्रह किया। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2015 में सतत विकास के 17 लक्ष्य तय किए थे। केंद्र सरकार ने भी इस पर हस्ताक्षर किया था। साथ ही पटना में चार साल पहले हुए देशभर के विधानसभा अध्यक्षों के सम्मेलन में 17 लक्ष्यों पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास के 17 लक्ष्यों पर चर्चा के लिए 28 अगस्त का दिन निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा की बैठक के दौरान सत्ता पक्ष एवं विपक्ष ने सतत विकास लक्ष्य पर सदन में एक दिन चर्चा करने की सहमति जताई है। 

सतत विकास लक्ष्य में इन मुद्दों को किया गया शामिल 

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के बाद उत्तराखंड दूसरा राज्य होगा जहां सदन में सतत विकास को लेकर एक दिन चर्चा के लिए निश्चित किया गया है। चर्चा के मुख्य विषय गरीबी से मुक्ति, भूखमरी समाप्त करना, सभी के लिए स्वास्थ्य जीवन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, सुरक्षित जल एवं स्वच्छता का सतत प्रबंधन, किफायती ऊर्जा, समुचित रोजगार एवं आर्थिक विकास, उद्योग नवसृजन और बुनियादी ढांचा, असमानता कम करना, संवहनीय शहर और समुदाय, उत्तरदायी उपभोग और उत्पादन, जलवायु परिवर्तन, जलीय जीवन, भूमि पर जीवन, शांतिपूर्ण एवं समावेशी संस्थाओं का निर्माण एवं लक्ष्यों की पूर्ति होंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles