'हाईकोर्ट लगातार लगा रही रावत सरकार को फटकार'

संक्षेप:

  • देहरादून में जोरों से चल रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर बोला हमला

देहरादून: नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद देहरादून में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरों से चल रहा है। जिसके बाद अब कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि न्यायालय प्रदेश सरकार को लगातार फटकार लगा रहा है। साथ ही शिक्षिका को निलंबित करने के मामले में भी उन्होंने सरकार की निंदा की है।

दरअसल, आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतमसिंह ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है। सरकार सिर्फ अधिकारियों के कहने पर ही फैसले ले रही है। यही कारण है कि पीड़ित लोग विरोध में कोर्ट जा रहे हैं और फिर कोर्ट सरकार को फटकार लगा रही है। सरकार के अधिवक्ता पर भी उन्होंने कोर्ट में सही से पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दरबार में आज महिला अध्यापिका द्वारा किये गये हंगामे पर भी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि शिक्षिका ने त्रिवेंद्र सरकार के ट्रांसफर एक्ट की पोल खोलकर रख दी है। वहीं महिला शिक्षिका को गिरफ्तार करने और उसे नौकरी से निलंबित करने के सरकार के फैसले की भी कांग्रेस ने निंदा की है।

आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव, साहसिक खेलों पर रोक, अतिक्रमण, जल विद्युत परियोजनाओं जैसे मामलों पर प्रदेश सरकार को कोर्ट की फटकार लगी है। जिसको कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles