उत्तराखंड: एक अप्रैल से सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

संक्षेप:

  • एक अप्रैल से छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें
  • इस बार 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थी को पहली बार मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी
  • अब किताबों के लिए पैसा नहीं बल्कि किताबें मिलेंगी

देहरादून। एक अप्रैल से प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें मिलेंगी। विशेष यह है कि इस बार 9वीं से 12वीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं को पहली बार मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। जिस पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। जबकि एक से आठवीं तक के बच्चों की किताबों पर आने वाला खर्च केंद्र सरकार वहन करती रही है। 

अब किताबों के लिए पैसा नहीं बल्कि किताबें मिलेंगी

प्रदेश में एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को पहले सर्व शिक्षा अभियान और अब समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त किताबें या इसके लिए पैसा दिया जाता रहा है। पिछले वर्ष कक्षा एक से आठवीं तक के 6.50 लाख छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए डीबीटी के माध्यम से पैसा दिया गया, लेकिन इस बार नए शिक्षा सत्र 2022-23 से इन छात्र-छात्राओं को किताबों के लिए पैसा नहीं बल्कि किताबें मिलेंगी। इन कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की किताबें विभाग को उपलब्ध होने लगी हैं। जिसे अप्रैल में स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। 

ये भी पढ़े : माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने दो परीक्षा केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण


इसके अलावा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की ओर से नए शिक्षा सत्र एक अप्रैल से पहली बार मुफ्त किताबें दिए जाने का निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन छात्र-छात्राओं की पाठ्य पुस्तकों पर जो खर्च आएगा उसे प्रदेश सरकार वहन करेंगी। जबकि एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की किताबों पर आने वाला खर्च केंद्र सरकार देेगी। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles