Uttarakhand News: गौला समेत चार नदियों की वन स्वीकृति पांच साल बढ़ी, मुख्यमंत्री ने PM Modi का जताया आभार
- न्यूज़
- Friday | 24th February, 2023

राज्य ब्यूरो, देहरादून: केंद्र सरकार ने कुमाऊं मंडल की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियां आगामी पांच वर्षों के लिए नवीनीकृत कर दी हंै।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर इन वन स्वीकृतियों को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।
प्रधानमंत्री सहित मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार प्रकट किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार प्रकट किया है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में की थी मुलाकात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत 18 फरवरी को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में मुलाकात की थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि पर्वतीय नदियों में मानसून में जमा उप खनिज (आरबीएम) को बाढ़ नियंत्रण एवं नदी किनारों पर स्थित वन एवं कृषि भूमि की सुरक्षा के साथ ही आपदा प्रबंधन के निवाराणात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हटाना आवश्यक है।
28 फरवरी को समाप्त हो रही हैं वन स्वीकृति उप खनिज को हटाने की आवश्यकता आमजन, विशेष रूप से किसानों के नदी तटीय अधिकारों का संरक्षण करने के लिए भी है।
अभी मिली वन स्वीकृति 28 फरवरी को समाप्त हो रही हैं।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।