Weather News: उत्तराखंड में फिर लेगा मौसम करवट, इन जिलों के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी 

संक्षेप:

  • बारिश,ओलावृष्टि को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी।
  • पांच, छह, सात और आठ अप्रैल को बारिश की संभावना।
  • सुबह दिन के तापमान पर करीब बीस डिग्री का फर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। यह करवट प्राकृतिक और मानव के क्रियाकलापों का परिणाम है। औद्योगिक क्रांति के बाद मनुष्य द्वारा उद्योगों से निःसृत कार्बन डाई आक्साइड आदि गैसों के वायुमंडल में अधिक मात्रा में बढ़ जाने का परिणाम है। रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने राज्य में सोमवार से बारिश, ओलावृष्टि को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। पांच, छह, सात और आठ अप्रैल को राज्य में अनेक हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम केन्द्र द्वारा रविवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, बारिश गिरने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून में हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

अगले तीन दिन के लिए निम्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 

  • छह अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं ओलावृष्टि, हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने की संभावना है। 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार की झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 
  • सात अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं ओलावृष्टि, बारिश, आकाशीय बिजली चमक सकती है। उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश व 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 
  • आठ अप्रैल को भी पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी हो सकती है। लेकिन इन दिन के लिए अलर्ट नहीं है। नौ व दस को बारिश की स्थिति में कमी आ सकती है। विभाग के अनुसार चार व छह को एक के बाद एक दो पश्चिमी विछोब हिमालय रीजन से टकरा रहे हैं। जिस वजह से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।

सुबह दिन के तापमान पर करीब बीस डिग्री का फर्क

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


देहरादून में पिछले कुछ दिनों से सुबह शाम व दिन के तापमान में बीस डिग्री के आसपास का फर्क दिख रहा है। रविवार को दून का अधिकतम तापमान 33.8 व न्यूनतम 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है तो न्यूनतम सामान्य से 2 डिग्री कम है। इसी तरह पंतनगर में अधिकतम तापमान 33.9 व न्यूनतम 7, मुक्तेश्वर में अधिकतम 24.2, न्यूनतम 7.4, नई टिहरी में अधिकतम 24.4, न्यूनतम 10.6, पिथौरागढ़ में अधिकतम 26.1 व न्यूनतम 7.2 रहा। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर जा रहा है। इसलिए अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। 

 

 


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles