बीजेपी विधायक पर लोगों ने फेंका कीचड़, जानिए क्या था मामला

संक्षेप:

  • बीजेपी विधायक पर फेंका कीचड़
  • बारिश से नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे विधायक
  • घटना के बाद ये बोले खजानदास

देहरादून: उत्तराखंड में एक और बीजेपी विधायक को महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा है। दरअसल बारिश से इंदर रोड में हुए भारी नुकसान के दो दिन बाद प्रभावितों से मिलने पहुंचे राजपुर रोड विधायक खजानदास की तरफ आक्रोशित लोगों ने कीचड़ फेंक दिया।

इसके बाद काफी हंगामा हुआ।  लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।  जिसके बाद विधायक वहां से चल दिए। दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से इंदर रोड में भी काफी नुकसान हुआ था।  रिस्पना नदी का पानी कई घरों में घुस आया था।  अभी तक क्षेत्र में जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ है।

शुक्रवार को विधायक खजानदास नुकसान का जायजा व प्रभावितों से मिलने के लिए इंदर रोड बस्ती में गए।  बस्ती में भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रभावितों को 3800 रुपए के चेक भी दिए।  भ्रमण के दौरान विधायक इंदर रोड चौक पर पहुंचे, तभी यहां पर कुछ लोग भड़क उठे। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नुकसान हुए दो दिन हो गए हैं और अब जाकर विधायक उनसे मिलने आ रहे हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


लोगों ने घरों के आगे सड़क पर फैले कीचड़ को मुख्य सड़क पर लाकर डाल दिया।  फिर वहां मौजूद विधायक व उनके गनर की तरफ कीचड़ फेंका।  साथ ही यहां पर सड़क पर लगे विधायक खजानदास के बोर्ड उखाड़ दिए।  उखाड़े गए बोर्ड को कीचड़ से रंग दिया।  आक्रोशि लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।  विधायक ने कहा कि वह शहर से बाहर थे।  हालांकि लोग नहीं माने और विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।  इसके बाद लोगों ने सड़क पर कीचड़ डालकर जाम लगा दिया।  जिसके बाद विधायक व तहसीलदार वहां सेचल दिए।  हालांकि विधायक के आने के चलते क्षेत्र में जेसीबी व ट्रोली से कीचड़ उठाने का काम चल रहा था।  शाम तक कीचड़ उठाने का काम चलता रहा।

विधायक व उनके गनर की तरफ कीचड़ फेंकने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिए।  यही वीडियो घटना के कुछ देर बाद फेसबुक से लेकर व्हाटसऐप में वायरल होने लगे।  शाम तक इस घटना की सूचना शहर के दूर दराज तक भी पहुंच चुकी थी। 

वहीं विधायक खजानदास ने कहा ` मैं तो इंदर रोड बस्ती का भ्रमण करने गया था।  प्रभावितों को तत्काल सहायता के तौर पर 3800 रुपए के चेक दिए।  मौके पर जेसीबी से कीचड़ उठाने का काम शुरू करवाया गया।  भ्रमण करने के बाद इंदर रोड पर आया तो वहां पर कुछ लोगों ने माहौल खराब कर दिया, जबकि यहां पर पहले से पूर्व विधायक राजकुमार मौजूद थे।  एक तरह से साजिश के तहत काम किया गया है।  मेरे गनर की तरफ कुछ लोगों ने कीचड़ फेंका।  फिलहाल सफाई का काम चल रहा है।  नदी क्षेत्रमें पुश्ता बनाने का काम भी शुरू करा दिया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles